{"_id":"5e9826ee8ebc3e768f6627b8","slug":"lakhimpur-kheri-teacher-suspended-for-making-comments-on-pm-modi-and-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी पर टिप्पणी करने वाला शिक्षक निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी पर टिप्पणी करने वाला शिक्षक निलंबित
Thu, 16 Apr 2020 03:05 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 16 Apr 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रमियाबेहड़ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझरा पूरब के सहायक अध्यापक को सोशल मीडिया पर धार्मिक ग्रंथों, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी(बीएसए) बुद्धप्रिय सिंह ने आरोपी सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही धौरहरा के बीईओ उपेंद्र सिंह को मामले में जांच अधिकारी नामित करते हुए जांच आख्या भी मांगी है। रमियाबेहड़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझरा पूरब के सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार वर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से धार्मिक ग्रंथों, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
इस मामले की शिकायत होने पर बीएसए ने बीते सात अप्रैल को आरोपी शिक्षक को नोटिस जारी कर 10 अप्रैल तक जवाब मांगा था। इसके बाद आरोपी शिक्षक ने बीएसए के व्हाट्सएप पर स्पष्टीकरण दिया था। बीएसए ने जवाब को असंतोषजनक और तथ्यहीन पाया।
विज्ञापन
शिक्षक के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का दोषी मानते हुए कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लघंन में निलंबित कर दिया है।