{"_id":"5e7ef05b8ebc3e72af61524f","slug":"lakhimpur-kheri-farmer-fires-as-stopped-by-villagers-to-take-labours-from-village-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच मजदूर को गांव से लेने पहुंचा किसान, रोका तो चला दी गोली, ग्रामीण आगबबूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के बीच मजदूर को गांव से लेने पहुंचा किसान, रोका तो चला दी गोली, ग्रामीण आगबबूला
Sat, 28 Mar 2020 12:06 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 28 Mar 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
देश भर में चल रहे लॉकडाउन के बीच लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र से एक अलग तरह का मामला सामने आया है। लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही लालू टांडा गांव के ग्रामीणों ने गांव में बाहरी लोगों के आने जाने पर रोक लगाने की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
इस रोक के बाद भीरा के एक किसान को गांव के कुछ मजदूरों को लेकर जाना था, लेकिन ग्रामीणों ने इससे इनकार कर दिया था। शनिवार सुबह 8 बजे किसान गांव पहुंच गया और कुछ मजदूरों को साथ लेकर जाने लगा। यह देख ग्रामीणों ने जब उसे रोककर पूछताछ की तो विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
आरोप है कि किसान ने अपने ट्रैक्टर में रखे कपड़ों के बीच से लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकाल ली और भीड़ को धमकाने लगा। इसपर भी लोग डटे रहे तो उसने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण तितर-बितर हो गए। इसके बाद किसान ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
फायरिंग की बात सुनकर ग्रामीण जमा हो गए और भीरा पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे भीरा कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह ने एक जिंदा कारतूस व दो दागे गए कारतूस को कब्जे में लिया। एसओ ने बताया कि ग्रामीण रमेश की तहरीर पर आरोपी हरबंस सिंह उर्फ बंशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
आरोपी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त बंदूक को कब्जे में ले लिया है। इस समय थाने में एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीण प्रधान पुत्र शिवराज सिंह के नेतृत्व में जमा है, वहीं आरोपी हरभजन सिंह के पक्ष के लोग भी थाने में एकत्र हो रहे हैं। पुलिस ने बताया कि स्थिती सामान्य है। गांव वालों को वर्तमान हालात देखते हुए भीड़ न लगाने की सलाह दी गई है।