फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lakhimpur kheri 3 year old girl assault and murder accused arrested in police encounter

लखीमपुर खीरीः तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2020 02:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 04 Sep 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
lakhimpur kheri 3 year old girl assault and murder accused arrested in police encounter
आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ढूंढती हुई - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव से बुधवार को लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची का शव गुरुवार सुबह गन्ने के खेत में मिला। दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया जो शुक्रवार दिन में पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है।

विज्ञापन


एसपी सतेंद्र कुमार की अगुआई में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर आरोपी लेखराम को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है, वहीं एक सिपाही भी घायल बताया गया है। जिले में तीन हफ्ते में इस प्रकार का यह तीसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इससे पहले जिले में एक 13 साल की लड़की के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी। पुलिस के मुताबिक लड़की दोपहर बाद अपने घर से खेत को गयी थी। शाम तक जब वह नहीं लौटी तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। गन्ने के एक खेत में उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घटनाएं पिछले महीने की हैं। इसके बाद विपक्षी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर हो गईं और इन दोनों दलों ने कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया था ।

क्या कहा था बच्ची के परिवार ने
पिता ने बताया था कि उनकी बेटी बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बावजूद बुधवार को उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह 10:30 बजे गांव के कुछ लोग उसकी तलाश करते हुए गांव की दक्षिण दिशा में पहुंचे तो आबादी से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित निर्मल सिंह के गन्ने के खेत में चकरोड से करीब 60 मीटर दूर शव पड़ा मिला।

बच्ची की चप्पलें उसके पैरों के पास पड़ीं थीं और स्कार्फ सिर के पास रखा था। चेहरे पर थोड़ा खून भी लगा था। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के दो घंटे बाद एसओ प्रदीप सिंह और सीओ प्रदीप कुमार मौके पर एक साथ पहुंचे।


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रात करीब दस बजे हुए पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। इस बीच एसपी सतेंद्र कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर लेखराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed