फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lady shikshamitra died after scooty got stuck in roadways bus and dragged for 100 meters on highway

बरेली में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस में फंसकर 100 मीटर घिसटी स्कूटी, शिक्षामित्र की मौत, अनुदेशक गंभीर घायल

Wed, 23 Oct 2024 07:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 07:20 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के फतेहगंज पूर्वी में नेशनल हाईवे पर बुधवार को ऐसा हादसा हुआ, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई। रोडवेज बस की टक्कर के बाद बंफर में फंसी स्कूटी 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में महिला शिक्षामित्र की मौत हो गई। साथी अनुदेशक घायल हुई है। 

विज्ञापन
lady shikshamitra died after scooty got stuck in roadways bus and dragged for 100 meters on highway
शिक्षामित्र पंकज शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर टक्कर के बाद रोडवेज बस के बंफर में फंसकर स्कूटी करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में स्कूटी सवार लेखपाल कॉलोनी निवासी महिला शिक्षामित्र पंकज शर्मा (48) पत्नी भूदेव शर्मा की मौत हो गई। पीछे बैठीं शाहजहांपुर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी अनुदेशक रुचि शर्मा पत्नी ललित शर्मा घायल हो गईं। बरेली के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


संविलियन विद्यालय निवड़िया में तैनात शिक्षामित्र पंकज शर्मा साथी अनुदेशक रुचि शर्मा के साथ विद्यालय की छुट्टी के बाद स्कूटी से फतेहगंज पूर्वी आ रहीं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उचसिया मोड़ पर शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। इसके बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। बंफर में फंसकर स्कूटी 100 मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन


Bareilly News: घर में नहीं बना था शौचालय... खेत में गई तीन साल की बच्ची, कंटीले तारों पर गिरकर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर जैसे-तैसे बस को रुकवाया। हेलमेट होने के बावजूद पंकज को गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल रुचि शर्मा को बरेली के अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई। शिक्षामित्र की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

Trending Videos

हाईवे पर पंक्चर खड़े वाहन से भिड़ा कैंटर, चालक की मौत
नेशनल हाईवे पर सिमरा गांव के पास पंक्चर खड़े कैंटर वाहन से दूसरा कैंटर भिड़ गया। हादसे में नैनीताल के कालाढूंगी निवासी चालक नूर हसन (35) की मौत हो गई। पंक्चर टायर बदल रहे बलरामपुर निवासी दुर्गेश के साथ ही नूर हसन के साथ केबिन में बैठे खलासी को चोटें आईं हैं।

दुर्गेश अपने वाहन में सेब लेकर कश्मीर से बलरामपुर जा रहे थे। मंगलवार रात करीब तीन बजे सिमरा गांव के पास वाहन के दो टायर पंक्चर हो गए। सड़क पर गाड़ी खड़ी करके वह टायर बदल रहे थे। पीछे की ओर से कैंटर वाहन में नर्सरी के पौधे लेकर भीमताल से सुल्तानपुर जा रहे नूर हसन का वाहन एक अन्य गाड़ी को बचाने के प्रयास में पंक्चर खड़े वाहन से भिड़ गया।

नूर हसन और उनका साथी कैंटर के क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निकाला तब तक नूर हसन की मौत हो चुकी थी। उनके साथी को कस्बे में ही प्राथमिक उपचार दिलाने के साथ ही घायल दुर्गेश को उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed