फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lady inspector beat the mother-in-law of her daughter in bareilly

Bareilly News: महिला दरोगा ने घर में घुसकर बेटी की सास को पीटा, थाने में धरने पर बैठी पीड़िता

Mon, 23 Jan 2023 02:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Jan 2023 02:31 PM IST
सार

बरेली में एक महिला दरोगा की दबंगई सामने आई है। आरोप है कि महिला दरोगा ने घर में घुसकर अपनी बेटी की सास को पीट दिया। आरोपी दरोगा संभल के बहजोई थाने में तैनात है। 

विज्ञापन
lady inspector beat the mother-in-law of her daughter in bareilly
थाने में धरने पर बैठी पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में तलाक का केस वापस न लेने पर महिला दरोगा ने बेटी की सास को घर में घुसकर पीट दिया। सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गई। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को ट्वीट भी किए हैं।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाईपास सेवाधाम निवासी दीपांशु गंगवार दिल्ली में नौकरी करता है। उनकी मां रीना गंगवार यहां रहती हैं। दीपांशु का अपनी पत्नी प्रियंका गंगवार से तलाक को लेकर वाद चल रहा है। 

विज्ञापन

बहजोई थाने में तैनात है दरोगा 

दीपांशु तलाक चाहता है, लेकिन प्रियंका तलाक नहीं चाहती। प्रियंका की मां बबिता गंगवार दरोगा है। उसकी तैनाती संभल के बहजोई थाने में है। रविवार दोपहर बबिता गंगवार रीना के घर पहुंचीं। उन पर दबाव बनाया कि वह दीपांशु से कहकर तलाक का वाद वापस ले लें। गालियां देते हुए उनको धमकाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाने पर दरोगा ने खोया आपा 

रीना मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगीं तो बबिता ने आपा खो दिया। उसने रीना को पीट दिया। उनके शरीर पर कई चोटें आई हैं। रीना ने बरेली में ही रहने वाले अपने दामाद वरुण गंगवार को बुलाया। उनके साथ थाने पहुंचीं। 

देर रात तक पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की तो वह इज्जतनगर थाने में ही धरने पर बैठ गई हैं। इंस्पेक्टर इज्जतनगर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सास-बहू का झगड़ा है। पहले से भी दोनों पक्षों के बीच वाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed