दहेज में कार न मिली तो पीटा: नर्सिंग होम के संचालक पति पर डॉक्टर पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, लगाए ये आरोप
महिला डॉक्टर ने डॉक्टर पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दहेज में कार न मिलने पर पति ने उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। महिला डॉक्टर ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विस्तार
बरेली में दहेज उत्पीड़न का हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। दहेज में कार नहीं मिली तो नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर पति ने डॉक्टर पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने भोजीपुरा थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
नई दिल्ली जनकपुरी के रहने वाले सुधीर गुप्ता ने अपनी पुत्री डॉ सुरभि गुप्ता की शादी बदायूं के बिल्सी निवासी डॉ वैभव जैन के साथ तीन वर्ष पूर्व की थी। उनके एक पुत्र भी है। सुरभि बरेली के श्री राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। उनके पति डॉ वैभव जैन का बिल्सी में जैन नर्सिंग होम के नाम से अस्पताल है।
ये भी पढ़ें- 'अपनी मर्जी से फैजल संग गई': छात्रा को बागपत में ढूंढती रही पुलिस, वह अकेली पहुंची थाने; बताई ये कहानी
थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में डॉ सुरभि गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी शादी में माता-पिता ने काफी खर्च किया था, लेकिन पति डॉ वैभव जैन दहेज में कार की मांग कर रहे थे। कार देने से मना किया तो वैभव उनको प्रताड़ित करने लगे।
चार मई को पत्नी से की मारपीट
डॉ सुरभि श्री राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के तौर नौकरी करने लगीं। उनका आरोप है कि चार मई की रात डॉ वैभव जैन मेडिकल कॉलेज स्थित उनके आवास पर रात 11 बजे आए और मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
ये भी पढ़ें- धोखाधड़ी: ऑनलाइन ऑर्डर किया था 29 हजार रुपये का एसी, पार्सल में निकला कुछ ऐसा जिसे देख ग्राहक रह गया दंग
जब थाने में शिकायत की बात कही तो वैभव ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज डिलीट करा दी। पीड़ित डॉक्टर ने भोजीपुरा प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक को तहरीर दी। पुलिस ने उनके पति डॉ वैभव जैन के खिलाफ दहेज अधिनियम व मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।