फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man online AC purchase but cover came out in the parcel

धोखाधड़ी: ऑनलाइन ऑर्डर किया था 29 हजार रुपये का एसी, पार्सल में निकला कुछ ऐसा जिसे देख ग्राहक रह गया दंग

Thu, 13 Jul 2023 02:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Jul 2023 02:13 PM IST
सार

लखीमपुर शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन ऑर्डर कर एसी मंगवाया था, लेकिन जब उनके घर पार्सल पहुंचा तो उसमें कुछ और ही सामान निकला, जिसे देखकर ग्राहक के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
man online AC purchase but cover came out in the parcel
Online Shopping - फोटो : Istock

विस्तार

बीते कुछ वर्षों से ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ा है। अधिकांश लोग घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। टीवी, एयर कंडीशनर जैसे घरेलू उपकरण भी ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवाए जा रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में धोखाधड़ी के मामले भी बढ़े हैं। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में इसी तरह का एक मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन ऑर्डर कर एसी मंगवाया था, लेकिन जब उनके घर पार्सल पहुंचा तो उसमें कुछ और ही सामान निकला, जिसे देखकर ग्राहक के होश उड़ गए। दरअसल, पार्सल में एसी की जगह एसी का कवर रखा मिला।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेटी तूने ये क्या किया?: शादी के दो माह बाद दुल्हन ने दी जान, पत्नी का शव देख पति भी फंदे से लटका, ये थी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन खरीदारी में एसी की जगह एसी कवर भेजने पर मोहल्ला शिवकॉलोनी निवासी अंकित पाठक ने फ्लिपकार्ट और नाज इंटरप्राइजेज पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। अंकित पाठक ने बताया कि उन्होंने 20 जून को फ्लिपकार्ट से एलजी कंपनी का डेढ़ टन का एसी खरीदा था। 

क्रेडिट कार्ड से किया था भुगतान 

अंकित ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से नाज इंटरप्राइजेज को 29068 रुपये का भुगतान किया। कंपनी ने 24 जून को एसी की डिलीवरी दिखाई। निर्धारित तारीख पर मिले पार्सल में एसी की जगह पर एसी कवर निकला, जिसे देख अंकित हैरान रह गए। उन्होंने डिलीवरी ब्वॉय को बुलाकर सामान वापस कर दिया।

ये भी पढ़ें- इंतजार करती रही दुल्हन: शादीशुदा निकला बड़ा भाई, छोटे से तय हुआ रिश्ता, पर वो बरात नहीं लाया; दिल के अरमां...

अंकित का कहना है कि कंपनी अब तक एसी की डिलीवरी कर दिए जाने की बात कह रही है। आरोप लगाया कि फ्लिपकार्ट और नाज इंटरप्राइजेज ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed