फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lady constable accuses inspector of eve teasing in Bareilly

'गलत नजरों से देखते हैं इंस्पेक्टर': महिला सिपाही ने लगाए गंभीर आरोप, जांच के लिए पॉश कमेटी गठित

Mon, 17 Jun 2024 12:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jun 2024 12:15 PM IST
सार

बरेली में एक महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सिपाही का कहना है कि इंस्पेक्टर उसे गलत नजरों से देखते हैं। शिकायत के बाद एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
lady constable accuses inspector of eve teasing in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में तैनात महिला सिपाही ने किला थाने के इंस्पेक्टर पर गलत निगाहों से देखने व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला सिपाही ने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच पॉश कमेटी को सौंपी है। 

विज्ञापन


महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर किला हरेंद्र सिंह पर गलत तरीके से देखने व उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की। शिकायत के बाद एसएसपी ने महिला को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया। इसके साथ ही जांच पॉश कमेटी को दे दी। बता दें इस तरह के मामलों की जांच के लिए एसएसपी ने पॉश कमेटी गठित की है। 
विज्ञापन


PM Fasal Bima Yojana 2024: किसानों के लिए काम की खबर, कराएं फसल बीमा... उठाएं योजना का लाभ; जानें प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी की अध्यक्ष सीओ मीरगंज डॉ. दीपशिखा हैं। डॉ. दीपशिखा पर भी भ्रष्टाचार के मामले में जांच चल रही है। कमेटी शनिवार को किला थाने पहुंची और महिला सिपाही के  साथ ही अन्य उसकी साथी महिला सिपाहियों के बयान दर्ज किए। इसके बाद कमेटी की बैठक भी की। 

इंस्पेक्टर ने आरोपों पर ये कहा
इधर, किला थाने के इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला सिपाही की तैनाती शहर के एक कार्यालय में थी। वह पिछले करीब एक साल से ज्यादा समय से किला थाने से अटैच चल रही है। महिला सिपाही अपने मूल तैनाती स्थल पर वापस जाना चाहती है। 

लोकसभा चुनाव के दौरान बीती 13 से 17 मई को उन्होंने महिला सिपाही की बैंक ड्यूटी लगाई थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं गई। इस पर उन्होंने जीडी में तस्करा डालकर महिला सिपाही की गैरहाजिरी दर्ज करा दी। अब इस मामले में महिला सिपाही का जवाब-तलब चल रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला सिपाही के पति भी दरोगा हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। 

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि महिला सिपाही ने शिकायत की थी। पॉश कमेटी को जांच दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed