फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Krishna stood first, Bhavesh stood second in 100 meter race.Krishna stood first, Bhavesh stood second in 100 meter race.

Bareilly News: 100 मीटर दौड़ में कृष्ण प्रथम, भावेश द्वितीय स्थान पर

Thu, 11 Dec 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Krishna stood first, Bhavesh stood second in 100 meter race.Krishna stood first, Bhavesh stood second in 100 meter race.
बरेली। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से विधानसभा बिथरी चैनपुर के बासु वरल सरस्वती विहार स्कूल, बरेली में विधायक खेल स्पर्धा 2025-26 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग दौड़ में कृष्ण पाल ने प्रथम, भावेश कुमार ने द्वितीय और आकाश सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में देवेंद्र पहले, आदेश दूसरे और अर्पित तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग दौड़ में नितिन अव्वल रहे। विजय ने दूसरा और विपिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर 1500 मीटर दौड़ में दानिश ने बाजी मारी। सब-जूनियर 800 मीटर दौड़ में अनुभव ने पहला, विशाल यादव ने दूसरा और आदर्श ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग 400 मीटर दौड़ में अब्दुल अव्वल रहे। निखिल और अनुभव ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान अपने नाम किया। सीनियर वर्ग 800 मीटर दौड़ में सुल्तान शाह ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सब-जूनियर 100 मीटर दौड़ में मंजेश यादव प्रथम, अंकित यादव द्वितीय और अरविंद तृतीय स्थान पर रहे। सब-जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में रक्षित की टीम ने प्रथम, सदारत की टीम ने द्वितीय स्थान अपने नाम किया। जूनियर बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दिव्यांश पाल की टीम पहले, आशीष की टीम दूसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में अभिषेक की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, शिवानी द्वितीय और रूबी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में तुलसी यादव पहले, कशिश यादव दूसरे और मायशा बी तीसरे स्थान पर रहीं। सब-जूनियर वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में मीनाक्षी की टीम प्रथम, भावना की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में गीता की टीम अव्वल रही। रोशनी की टीम ने दूसरा स्थान अपने नाम किया। जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में गुड़िया की टीम पहले, तमन्ना की टीम दूसरे स्थान पर रही।


खेलकूद कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक बिथरी चैनपुर राघवेंद्र शर्मा और विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष आंवला राहुल दीक्षित ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कोमल गौतम, शेफाली शर्मा रहे। निर्णायक की भूमिका अमित सागर, भानु प्रताप, पंकज कुमार, सोना रानी सिंह, अरुण कुमार, राजकुमार सिंह, हेमेंद्र सिंह, राखी सक्सेना आदि ने निभाई। विजयी प्रतिभागियों को पदक देकर पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed