Bareilly News: अंगूठा लगवाकर कोटेदार नहीं देता था राशन, ग्रामीणों ने शिकायत पर हुई ये कार्रवाई
बरेली जिले में दो कोटेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों के खिलाफ सरकारी राशन में घपला करने का आरोप है। ग्रामीणों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के मस्तीपुर गांव में कोटेदार अंगूठा लगवाने के बाद भी कार्डधारकों को राशन नहीं देता। शिकायत के बाद पूर्ति निरीक्षक ने जांच की तो गड़बड़ी की पुष्टि हुई। आरोपी कोटेदार देवेंद्र पाठक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
फरीदपुर के पूर्ति निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों ने बीते दिनों कोटेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच करने के लिए जब गांव पहुंचे तो कई ग्रामीण ऐसे मिले जिनका अंगूठा ई-पॉश मशीन में लगवाया गया था मगर उन्हें राशन नहीं दिया गया। कार्डधारकों ने कोटेदार के व्यवहार के बारे में भी शिकायतें की।
मौके पर सिर्फ एक बोरी बाजरा मिला। मांगने के बाद भी कोटेदार ने स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखाया। कई कार्डधारकों ने बताया कि कोटेदार की कार्यप्रणाली से मजबूर होकर वह लोग दूसरी दुकानों से राशन ले रहे हैं। कार्डधारकों के लिखित बयान दर्ज किए गए। लापरवाही साबित होने के बाद आरोपी कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
राशन हड़पने के आरोपी कोटेदार पर एफआईआर
नवाबगंज क्षेत्र में गरीबों के लिए आया राशन हड़पने के आरोपी कोटेदार हरिकेश के खिलाफ डीएम की अनुमति के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर ने बताया कि बीते दिनों जांच में कालाबजारी की पुष्टि हुई थी।
स्टॉक रजिस्टर के हिसाब से मिलान कराने पर दुकान में उतना खाद्यान्न नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने डीएम से आरोपी कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अनुमति मांगी थी। डीएम की अनुमति के बाद क्योलड़िया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।