फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kishan singh choosen police person of month

छात्र की मदद करने वाले किशन सिंह बने पुलिस पर्सन ऑफ मंथ 

Fri, 27 Apr 2018 06:22 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 27 Apr 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
kishan singh choosen police person of month
यूपी पुलिस

आमतौर पर पुलिस की छवि खराब सही, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी जब-तब अपवाद के रूप में भी सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला बृहस्पतिवार को कोतवाली में आया। एक गरीब छात्र की पढ़ाई की जिम्मेदारी कोतवाली में तैनात सिपाही किशन सिंह के लेने और उसकी फीस जमा करने का मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने किशन सिंह को कोतवाली का पुलिस परसन ऑफ मंथ घोषित किया है।  बांसमंडी में आयुर्वेदिक कॉलेज के पास रहने वाले अमन के पिता खेमकरन की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। मां राम प्यारी भी पति की मौत के बाद बीमार रहती हैं। इस वजह से अमन की स्कूल में फ ीस जमा नहीं हो सकी और उसका नाम कट गया। पढ़ने में होशियार अमन ने घर में ही पढ़ाई जारी रखी और एडमिशन के लिए जीआईसी में संपर्क किया लेकिन वहां भी एडमिशन नहीं हुआ। वह इसकी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा जहां सिपाही किशन सिंह से उसकी मुलाकात हुई। किशन सिंह उसे लेकर स्कूल पहुंचे। उसकी फ ीस और तमाम खर्च का ब्यौरा लेकर किशन सिंह ने उसकी फीस जमा कर एडमिशन करा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed