फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kidnapped teenage girl mother made serious allegations against the inspector in Bareilly

Bareilly: दरोगा ने आरोपियों से कहा- लड़की के परिवार को हड़काओ; महिला ने एडीजी से की शिकायत

Thu, 02 Nov 2023 06:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Nov 2023 06:07 PM IST
सार

किशोरी अपहरण मामले में दरोगा पर गंभीर आरोप लगा है। किशोरी की मां ने बृहस्पतिवार को एडीजी से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन
Kidnapped teenage girl mother made serious allegations against the inspector in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली में 13 साल की लड़की के अगवा होने के मामले में जांच कर रहे दरोगा ने कार्रवाई की बजाय युवक और उसके पिता को सलाह दी कि वह किशोरी की मां को हड़काएं। पीड़ित महिला ने एडीजी से शिकायत की तो उसकी रिपोर्ट बारादरी थाने में दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कैंट क्षेत्र के गांव में रहने वाली महिला इन दिनों बारादरी के फाइक एन्क्लेव में रहती हैं। उसके मुताबिक उसकी तेरह साल की बेटी को अगवा कर लिया गया था। लड़की का कुछ पता नहीं चल रहा था। किशोरी को अगवा करने की शिकायत की थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: आंटी 'दवा' की पुड़िया देती थी और पैसे भी...; 10 साल के बच्चे ने बताई मकान मालकिन की करतूत

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने दी धमकी 
कुछ दिन पहले आरोपी युवक मनोज और उसके पिता आलोक अपने साथियों के साथ घर में घुस आए और धमकी देते हुए बोले कि हमने दरोगा को मोटी रकम दी है। पुलिस के चक्कर लगाए तो पति और बेटे से भी हाथ धोना पड़ेगा।

दरोगा ने कहा कि किशोरी के परिजनों को हड़काओ ताकि पुलिस अधिकारियों तक पत्र न पहुंचे। महिला ने गरीबी का हवाला देकर किशोरी को तलाश करने की गुहार एडीजी से लगाई। मां ने बेटी की जान को खतरा बताया है। एडीजी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed