{"_id":"5f34516c8ebc3e3cfa619558","slug":"kidnapped-a-lonely-teenager-at-home-and-gang-raped-bareilly-news-bly4159890185","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर अकेली किशोरी को अगवा करके किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर अकेली किशोरी को अगवा करके किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन लोगों पर रिपोर्ट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
देवरनियां। घर पर अकेली किशोरी को तीन लोगों ने तमंचा दिखाकर अगवा कर लिया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इलाके के ही एक गांव में रहने वाली पीड़ित किशोरी के पिता के मुताबिक मंगलवार शाम उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। इस बीच तीन युवक उसके घर में घुस गए और लड़की को तमंचा दिखाकर धमकाने के बाद जंगल में ले गए जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे वहीं बेहोशी की हालत छोड़कर भाग गए। होश आने के बाद घर आकर उसने पूरा वाकया बताया। पिता की तहरीर पर पुलिस घटनास्थल पर जाकर छानबीन की और आरोपों की पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गांव वसुपुरा निवासी नामजद आरोपी मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों साथियों को भी पुलिस तलाश कर रही है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। संवाद