{"_id":"5d8291fb8ebc3e93da787afe","slug":"khanan-bareilly-news-bly376729399","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व टीम को दिखा, लेकिन पुलिस को नजर नहीं आ रहा खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व टीम को दिखा, लेकिन पुलिस को नजर नहीं आ रहा खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज/शीशगढ़। भाखड़ा नदी में रात में अवैध खनन का मामला सामने आने पर बुधवार को एसडीएम ने मौके पर भेजकर राजस्व टीम से जांच कराई तो टीम को वहां गहरे गड्ढे मिले। टीम ने खनन होने की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट एसडीएम को सौंपने की बात कही है। हालांकि शीशगढ़ पुलिस अब भी अपने इलाके में खनन न होने दावे पर कायम है।
रतनपुरा गांव के पास भाखड़ा नदी से माफिया लगातार रात में रेत खनन कर रातोंरात बेच देते हैं। बुधवार को एसडीएम राजेश चंद्र राजस्व निरीक्षक यशवीर सिंह और लेखपालों की टीम को मौके पर भेजा। टीम वहां पहुंची तो उसे गहरे-गहरे गड्ढे मिले। राजस्व टीम ने अवैध खनन होने की पुष्टि की। इसके बाद रिपोर्ट एसडीएम को सौंपने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को मौके पर भेजा था। अभी उन्हें रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी कर्मचारी या अधिकारी इसमें शामिल पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।