{"_id":"6484d638d08f81181b06408a","slug":"khaki-could-not-reveal-the-murder-of-raj-gupta-bareilly-news-c-4-bly1015-179078-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सब्जी व्यापारी राज गुप्ता की हत्या का राजफाश न कर सकी पुलिस, दोस्तों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सब्जी व्यापारी राज गुप्ता की हत्या का राजफाश न कर सकी पुलिस, दोस्तों से पूछताछ
Sun, 11 Jun 2023 03:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 03:56 PM IST
सार
अग्रसेन नगर कॉलोनी में राज की हत्या उसके घर में ही गोली मारकर की गई थी। राज के पिता शिवओम गुप्ता ने 36 घंटे बाद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है, लेकिन पुलिस अब तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
राज गुप्ता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के अग्रसेन नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात सब्जी व्यापारी राज गुप्ता की हत्या का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में संदिग्धों की धरपकड़ के बावजूद खुलासे की कहानी उलझ गई है। हालांकि पुलिस सर्विलांस, सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से घटना के खुलासे का दावा कर रही है।
राज की हत्या उसके घर में ही गोली मारकर की गई थी। राज के पिता शिवओम गुप्ता ने 36 घंटे बाद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। उन्होंने बताया कि वह अपने भांजे की शादी में परिवार के साथ गए थे। राज घर पर अकेला था। रात करीब साढ़े तीन बजे लौटे तो राज की हत्या हो चुकी थी। गले की चेन, अंगूठी समेत अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...
इन लोगों की कुछ बातें सही तो कुछ उलझी हुई लग रही हैं। ऐसे में किसे हत्यारोपी साबित किया जाए, यह पुलिस को चुनौती जैसा लग रहा है। हालांकि जल्द ही खुलासे का दावा किया जा रहा है।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि राज की हत्या को लेकर कई चीजें स्पष्ट तो कुछ अस्पष्ट हैं। जल्द ही कड़ियां जोड़ ली जाएंगी। फिर जो भी आरोपी होगा उसे जेल भेजकर खुलासा किया जाएगा।

दोस्तों और लड़की से पूछताछ
पुलिस ने राज नाम वाले दो दोस्तों और उस लड़की को भी थाने में बैठाकर पूछताछ की, जिसे शराब पार्टी के दौरान बुलाया गया था। इनमें से सभी ने अपने जाने के दौरान राज के सही सलामत होने की बात कही। उन्होंने खुद के जाने का जो समय और स्थान बताया है, पुलिस वहां के सीसीटीवी और सर्विलांस के माध्यम से तस्दीक कर रही है।