फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kawar yatra

हाफिजगंज में खुराफातियों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Sat, 03 Aug 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
kawar yatra
हाफिजगंज। खुराफातियों में हाफिजगंज में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हुए कछला जा रहे कांवड़ियों के जत्थे में शामिल ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगे बैनर फाड़ दिए। कांवड़ियों ने विरोध किया अभद्र टिप्पणी करते हुए भाग गए, इससे गुस्साए कांवड़िये सड़क पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर हिंदू संगठन और हाफिजगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। कांवड़ियों ने आरोपियों के फोटो सौंपकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हत्थे नहीं इसके चढ़े, इसके बाद एसओ सौरभ सिंह ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी को आश्वासन देकर जत्थे को रवाना कराया।
विज्ञापन

हाफिजगज के सेंथल पट्टी से महंत नीरज कुमार के नेतृत्व में कांवड़ियों को जत्था कछला के लिए ट्रैक्टर ट्राली से जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली हाफिजगंज के कस्तूरबा स्कूल के पास पहुंची तो वहां खड़े चार लड़कों ने ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगे बैनरों को फाड़ दिया। यह देख कांवड़ियों ने बैनर फाड़ने के बारे में पूछा तो वह अपशब्द कहने लगे। जिस पर कांवाड़िये भड़क गए। यह देख लड़के वहां से भाग निकले। इससे गुस्साए कांवड़िये वहीं रोड पर बैठ गए। सूचना पर गांव के प्रधान मोरसिंह, विहिप नेता उमाकांत जोशी, अविनाश मिश्रा, सत्येंद्र जोशी, कृष्णपाल, धीरसिंह, नयनसिंह आदि पहुंच गए। इधर सूचना पर एसओ सौरभ सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। जिस पर कांवड़ियों ने आरोपी लड़कों के फोटो पुलिस को दिए और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने लड़कों की तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं आए। बाद में पुलिस ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर कावंड़ियों को रवाना कराया।
विज्ञापन


शादी के दो माह बाद जेवर लेकर भागी दुल्हन
हाफिजगंज। शादी करके दो माह तक साथ रहने के बाद नई नवेली दुल्हन माल जेवर लेकर हुई चंपत हो गई। पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव अमसाह निवासी छेदालाल दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी पत्नी की मृत्यु चार माह पूर्व हो गई थी, उसके बाद गांव के तिलकराम का फुफेरा भाई धर्मदास निवासी बिचपुरी थाना बारादरी आया और कहा कि वह साढ़ू की बेटी से उसकी शादी करा देगा, लेकिन शादी का खर्च उसे ही उठाना होगा। जिस पर वह राजी हो गया। 25 मई को शादी हुई। इसके बाद 22 जुलाई को धर्मदास ने फोन किया कि उसकी पत्नी की तबीयत बहुत खराब है। अस्पताल ले जा रहे है। जिस पर वह अपनी पत्नी को धर्मदास के यहां देखभाल के छोड़ आया। दो दिन तक पत्नी से फोन पर बाद होती रही। तीसरे दिन फोन बंद हो गया। इसके बाद पत्नी और धर्मदास का कहीं पता नहीं चला। बाद में पता चला कि पत्नी अपने साथ जेवर भी ले गई है। तब उसे ठगी का एहसास हुआ। ब्यूरो


शोहदों को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
हाफिजगंज। लड़कियों से पता पूछकर टीका टिप्पणी करने वाले बाइक सवार दो लड़कों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
थाना हाफिजगंज के राजघाट पर फैजुल्लापुर मोड के पास स्कूली लड़कियां जा रही थी। तभी बाइक सवार दो लड़के बाइक रोककर पता पूछने लगा, जिसके बाद उनसे टीकाटिप्पणी कर दी। यह देख रहे ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed