फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kawar yatra

नाथ नगरी में आज उमड़ेगा केसरिया सैलाब

Mon, 22 Jul 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
kawar yatra
shiv temple
बरेली। सावन के पहले सोमवार पर नाथ नगरी के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए रविवार को ही कांवड़ियों की सड़कों पर रेलमपेल शुरू हो गई। डीजे पर भजनों की धुन पर थिरकते हजारों कांवड़िये कछला और हरिद्वार रवाना हुए तो शुक्रवार और शनिवार को रवाना हुए कांवड़ियों के लौटते जत्थों की वजह से भी सड़कें केसरिया रंग में रंगी दिखाई दीं। पूरा शहर भगवान शिव के भजनों से गूंजता रहा। धार्मिक समितियों की ओर से जगह-जगह कांवड़ियों का पुष्पवर्षा से जोरदार स्वागत किया गया। सोमवार को शहर में केसरिया सैलाब उमड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह इष्टदेव की आराधना कर विधि विधान से कांवड़ियों के जत्थों ने जल लाने के लिए प्रस्थान किया। परंपरा के अननुसार कांवड़ियों के परिवार वालों ने तिलक लगाकर और माला पहनाकर उन्हें रवाना किया। डीजे की धुनों पर झूमते-नाचते कांवड़िए गंगाजल लेने निकले तो नाथ नगरी शिवमय हो गई। धोपेश्वरनाथ मंदिर से देर शाम गंगाजल लेने 120 कांवड़ियों का जत्था कछला रवाना हुआ। धोपेश्नाथ डाक कांवर समिति के बंटी यादव ने बताया कि इस जत्थे में यादव मोहल्ला और सदर कैंट के लोग शामिल हैं। गंगापुर से 51 कांवड़ियों की डाक कांवर रवाना हुई। नवाबगंज के बरौर से 36 कांवड़ियों का जत्था कछला रवाना हुआ।
विज्ञापन


जाम हुईं कांवड़ियों से अटी सड़कें
रविवार को जिले भर में हजारों की तादाद में कांवड़ियों की आवाजाही से शहर में कई जगह जाम लगा। दोपहर में श्यामगंज चौराहा, सैटेलाइट, चौपुला चौराहा, शाहदाना की ओर तो शाम को रामगंगा, बदायूं रोड समेत शहर के अन्य इलाकों में जाम लगता रहा। हालांकि, कांवड़िए इस जाम से बेखबर रहे। बाइक और छोटा हाथी पर सवार कांवड़िए डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर थिरकते जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed