फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kathavachak Poonam Shastri died under suspicious circumstances in Budaun

Budaun News: चारपाई पर पड़ा मिला कथावाचक किशोरी का शव, पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया

Fri, 24 Feb 2023 03:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Feb 2023 03:37 PM IST
सार

गांव ककोड़ा के मजरा चतुरीनगला निवासी पूनम शास्त्री कथावाचक और लोकगायिका थीं। उसका शव शुक्रवार की सुबह घर में चारपाई पर पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग आई है। 

विज्ञापन
Kathavachak Poonam Shastri died under suspicious circumstances in Budaun
कथावाचक पूनम शास्त्री का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक इलाके की ग्राम पंचायत ककोड़ा के मजरा चतुरीनगला में शुक्रवार को 15 वर्षीय कथावाचक पूनम शास्त्री का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह उन्होंने पूनम को घर में झाडू लगाते देखा था लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत की जानकारी हुई। उन्होंने पिता पर पूनम की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि पिता ने पुलिस से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

विज्ञापन


चतुरी नगला गांव में रहने वाले मेहरबान की बेटी पूनम शास्त्री करीब दो साल से कथा वाचन कर रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक पूनम और उसका 13 वर्षीय भाई दीपक नादान है। जब पूनम तीन और उसका भाई एक साल के थे तब उनकी मां का देहांत हो गया था।
विज्ञापन


उनका पिता एक कथावाचक के साथ रहकर ढोलक बजाता था। दोनों भाई-बहन भी उसके साथ रहते थे। इससे उन्हें भागवत कथा का अच्छा ज्ञान हो गया था। 13 साल की उम्र में पूनम ने कथा सुनाना शुरू कर दिया था। वह अब तक राजस्थान, गुजरात और तमाम बड़े शहरों में भागवत कथा का आयोजन कर चुकी थी। होली के बाद उसका कानपुर में एक कार्यक्रम तय था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारपाई पर पड़ा था शव 

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब दस बजे लोगों ने उसे घर में झाडू लगाते देखा था। करीब आधे घंटे बाद पता चला कि पूनम की मौत हो गई है। ग्रामीण उसके घर में पहुंचे तो शव चारपाई पर पड़ा था।

पिता ने बताया था कि पूनम ने फंदे से लटककर जान दी है लेकिन गांव वालों को उस पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पिता मेहरबान को हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दीपक नादान के नाम से बनाया था यूट्यूब चैनल

कथावाचक पूनम ने अपने भाई दीपक नादान के नाम से यूट्यूब चैनल बनाया था। वह जहां भी कथा सुनाने जाती थी, अपने चैनल पर उसका पूरा वीडियो अपलोड करती थी। उसके तमाम सब्सक्राइबर हैं। यह चैनल उसका भाई दीपक चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed