फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanya Vidya poster shown, altercation

कन्या विद्याधन के लिए दिखाए पोस्टर, नोकझोंक 

Thu, 08 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 08 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kanya Vidya poster shown, altercation
Kanya Vidya poster shown, altercation - फोटो : बरेली, अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव जैसे ही भाषण देने आए उसी दौरान कन्या विद्याधन की मांग को लेकर छात्राओं ने हंगामा कर दिया। बैनर पोस्टर लेकर पहुंची छात्राओं की मांग थी कि व्यवसायिक कोर्स करने वालों को भी कन्या विद्याधन दिलाया जाए। मंच पर मौजूद नेताओं ने कार्यकर्ताओं को विरोध कर रही छात्राओं को रोकने का इशारा किया। मंच पर जाने से रोकने पर छात्राओं और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हो गई। छात्राओं को मंच तक नहीं जाने दिया गया। डीआईओएस मुन्ने अली ने बताया कि कन्या विद्याधन की गाइड लाइन के अनुसार व्यवसायिक कोर्स वाली छात्राओं को कन्या विद्याधन नहीं दिया जाएगा। जिले में बड़ी संख्या में व्यवसायिक कोर्स वाली छात्राएं हैं। फार्म भरने के दौरान सभी कॉलेजों को इस बाबत बता भी दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed