फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanwariyas came out amidst tight security in Jogi Nawada Bareilly

Bareilly: धूम-धड़ाके के साथ उसी रास्ते से निकला कांवड़ियों का जत्था, जहां हुआ था पथराव; फोर्स रही तैनात

Mon, 24 Jul 2023 04:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Jul 2023 04:27 PM IST
सार

कांवड़ियों ने कछला घाट से गंगा जल लाकर वनखंडी नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद उनका जत्था उसी रास्ते से निकला, जहां पर रविवार को बवाल हो गया था। इस दौरान पुलिस के साथ आरएएफ और पीएसी के जवान तैनात रहे। 

विज्ञापन
Kanwariyas came out amidst tight security in Jogi Nawada Bareilly
जोगी नवादा में कांवड़ियों का जत्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कछला गंगाघाट से जल लेकर सोमवार को लौटे कांवड़ियों का विशाल जत्था गुसाई गौटिया के उसी रास्ते से होकर गुजर गया, जहां रविवार को बवाल हुआ था। जत्था गुजरने के बाद पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


रविवार को गुसाई गौटिया से जोगी नवादा के वनखंडीनाथ मंदिर जा रहे कांवड़ियों के जत्थे पर इबादत स्थल के बाहर पथराव कर दिया गया था। उससे कुछ कांवड़िये घायल हो गए थे। उन्होंने धरना प्रदर्शन किया था। सोमवार को यह कांवड़िये कछला घाट से गंगाजल लेकर लौटे। दोपहर करीब डेढ़ बजे वनखंडीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद डीजे बजाते कांवड़िये उसी रास्ते से घरों को लौटे जहां विवाद हुआ था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में बवाल: माहौल बिगाड़ने की थी साजिश... पथराव के लिए छतों पर पहले से जमा थे पत्थर; इसलिए बिगड़ गई बात!
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ही सुरक्षा के व्यापक प्रबंध हो चुके थे। पुलिस के साथ आरएएफ और पीएसी मौजूद रही। जत्थों के आगे और पीछे पुलिस व सुरक्षाबल मौजूद रहा। कई कांवड़ियों के हाथ में डंडे व लाठियां देखकर एक प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रखवाने का प्रयास किया पर वह नहीं माने। हालांकि, दोपहर सवा दो बजे जत्था पार हो जाने पर अफसरों ने चैन की सांस ली।

बाजार करा दिया बंद, छतों पर पुलिस रही तैनात

बवाल की आशंका की वजह से स्कूलों की छुट्टी तो पहले ही कर दी गई थी। पुलिस ने मंदिर से धर्मस्थल की दिशा में बाजार व दुकानों पर भी ताले लगवा दिए। दुकानदारों को आगाह कर दिया गया था कि बिना वजह भीड़ इकट्ठी न होने पाए। इसके साथ ही घरों व दुकानों की छत पर पुलिसबल लगा था। छतों से वीडियोग्राफी भी कराई जा रही थी।

बाजार करा दिया बंद, छतों पर पुलिस रही तैनात

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने वनखंडीनाथ मंदिर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को 5100 पौधे वितरित कराए। कल्पवृक्ष रोपण अभियान के तहत ये पौधे प्रसाद स्वरूप बांटे गए। इस मौके पर एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री ने की मुलाकात, डीएम-एसएसपी ने किया मुआयना

वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना सोमवार को जत्था लेकर लौटे डॉ. बनवारीलाल समेत अन्य कांवड़ियों के घर पहुंचे। रविवार के घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही कांवड़ियों को पूरी सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही डीएम व एसएसपी ने भी इस संवेदनशील क्षेत्र का मुआयना किया।

संगठनों के लोग भी पहुंचे

हिंदू जागरण मंच की ओर से महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता पूरे समय कांवड़ यात्रा के साथ रहे। संगठन के प्रवेंद्र मौर्य, राजीव कपूर, नितेश वर्मा, प्रवीण पचौरी, संजीव शर्मा, अमित विश्नोई, अभिषेक गुप्ता व सतीश राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed