फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kanwariyas adamant on taking out Kanwar Yatra from Jogi Nawada in Bareilly

Bareilly News: चक महमूद से जोगी नवादा होकर कांवड़ यात्रा निकालने पर अड़े लोग, मौके पर पहुंचे अफसर

Sun, 20 Aug 2023 02:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 02:17 PM IST
सार

बरेली के जोगी नवादा में फिर तनाव की स्थिति बन गई है। अनुमति निरस्त होने के बाद लोग कांवड़ यात्रा निकालने पर अड़े हैं। रविवार को स्थानीय लोग जुट गए। इसकी सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
kanwariyas adamant on taking out Kanwar Yatra from Jogi Nawada in Bareilly
लोगों को समझाते पुलिस प्रशासन के अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर फिर आक्रोश फैल गया। चक महमूद से जोगी नवादा होकर 20 अगस्त को कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति दो दिन पहले रद्द कर दी गई है। इसे लेकर एक वर्ग में आक्रोश है। रविवार को फिर चक महमूद में भीड़ जुटी। महिलाओं और पुरुषों ने बिना अनुमति ही कांवड़ यात्रा निकालने की बात कही, जिससे हंगामे की स्थिति बन गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ थर्ड आशीष प्रताप सिंह और बारादरी थाना प्रभारी हिमांशु निगम के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारी अलग अलग जगह भीड़ लगाए लोगों को समझा रहे हैं। कुछ बाहरी लोग भी यहां आकर बयानबाजी कर रहे थे। इन्हें पुलिस ने हटा दिया है। कांवड़ यात्रा निकालने पर अड़े लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शीशगढ़ बवाल: घर के बाहर खड़े थे सैकड़ों लोग, लगा कि भीड़ दरवाजे तोड़ देगी; किशोर के दादा ने बताया मंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अफसरों से मिले थे हिंदूवादी नेता 

शनिवार को हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता प्रस्तावित कांवड़ यात्रा की अनुमति के संबंध में डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। पूर्व में अनुमति निरस्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने रविवार को शांतिपूर्वक कांवड़ यात्रा निकालने की बात कही, मगर अधिकारियों ने अनुमति से साफ इनकार कर दिया। 

अनुमति न मिलने पर हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता और विश्व हिंदू परिषद के नेता पवन अरोड़ा ने जिला प्रशासन की अनुमति के बाद ही कांवड़ यात्रा निकालने की बात कही। इसे लेकर सुबह से ही चक महमूद और जोगी नवादा में कड़ी निगरानी बरती जा रही है। दोनों इलाकों में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। 

दो बार हो चुका है बवाल

सावन के दूसरे सोमवार से पहले 23 जुलाई को जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल हो गया था। इस घटना के बाद 30 जुलाई को फिर से हालात बिगड़ गए थे। पुलिस को भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा था। सावन के दूसरे और तीसरे रविवार को हुईं घटनाओं के मद्देनजर दोनों इलाकों में कड़ी निगरानी बरती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed