फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanha

कान्हा उपवन में कितनी मौतें हुईं जांच हो तो पता चले

Fri, 19 Jul 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Kanha
बरेली। कान्हा उपवन में सवा सौ से ज्यादा गोवंशीय पशुओं की मौत नगर निगम के अफसरों के लिए डरावना सपना बन गई है। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. की ओर से इन मौतों को नकारे जाने के बाद अब एक के बाद एक नए सवाल खड़े होने लगे हैं। इस बीच नगर आयुक्त ने कान्हा उपवन के संचालक को जारी नोटिस में बार-बार किए गए निरीक्षण में वहां सारी व्यवस्थाएं ठीक पाए जाने का दावा करते हुए पूछा है कि इतनी संख्या में गायों की मौत हुई तो नगर निगम को सूचना क्यों नहीं दी गई। दूसरी ओर कान्हा के संचालक का कहना है कि एक-एक गाय की मौत उनके रजिस्टर में दर्ज है। इसके बाद सवाल उठ रहा है कि अफसरों ने निरीक्षण किया तो यह रजिस्टर क्यों नहीं देखा।
विज्ञापन

मेयर उमेश गौतम ने मंगलवार को मीडिया के सामने पिछले चार महीनों में कान्हा उपवन एवं पशु आश्रय गृह में सवा सौ से ज्यादा गोवंशीय पशुओं की मौत होने और उनके शव हिंदू धर्म की मान्यताओं के विपरीत बेहद अपवित्रता के साथ बाकरगंज के कूड़े के ढेर में दफन करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ शासन के प्रमुख अफसरों को भी भेजने का दावा किया। बताया कि उन्होंने इसकी जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी की मांग की है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने अयोध्या और मिर्जापुर में गायों की मौत पर आठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था, लिहाजा मेयर के आरोपों पर नगर निगम के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। अब निगम अफसर गायों की मौत का ठीकरा कान्हा के संचालक के सिर फोड़ने की कवायद में जुट गए हैं। बुधवार को ही गायों की मौत होने से साफ इनकार करने वाले नगर आयुक्त ने बृहस्पतिवार को कान्हा के संचालक संजीव गौड़ को नोटिस जारी कर पूछा है कि गायों की मौत की सूचना नगर निगम को क्यों नहीं दी गईं। उन्होंने उन्हें यह भी निर्देश दिया है कि वह अपने स्तर से गायों की मौत का खंडन करें। गोवंश की बेहतर देखभाल की भी हिदायत दी है।
विज्ञापन

उधर, कान्हा के संचालक संजीव गौड़ का कहना है कि उन्होंने सभी गायों की मौत की सूचना नगर निगम को दी है। गायों के पकड़ने से लेकर मौत तक का पूरा रिकार्ड उनके रजिस्टर में भी दर्ज है। हर मौत पर नगर निगम को सूचना भी दी जाती है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अभी नगर आयुक्त का कोई नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.. यानी नगर निगम में हैं गायों के मृत्यु प्रमाणपत्र
प्रेसवार्ता के दौरान मेयर उमेश गौतम ने मीडिया को गायों की मौत के मृत्यु प्रमाणपत्र सौंपे थे। यह सभी प्रमाणपत्र कान्हा की ओर से नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में भेजे गए हैं। इसके बावजूद नगर आयुक्त ने गोशाला संचालक को भेजे नोटिस में निगम को इनकी सूचना न होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed