फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kalibari Road: Sambalkar Exit ... Potholes and marshes are deadly on the road

कालीबाड़ी रोडः संभलकर निकलें... सड़क पर गड्ढे और दलदल हैं जानलेवा

Thu, 13 Aug 2020 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Kalibari Road: Sambalkar Exit ... Potholes and marshes are deadly on the road
कालीबाड़ी के पास खुदी पड़ी सड़क। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। श्यामगंज से बरेली कॉलेज रोड पर जल निगम की सीवर लाइन खुदाई के काम के चलते लोगों का निकलना दूभर हो गया है। विशालकाय गड्ढे के करीब होकर वाहन निकल रहे हैं, जिससे कभी भी हादसा संभव है। इसके अलावा सड़क पर कीचड़ फैलने से अक्सर यहां लोग गिरकर जख्मी हो रहे हैं।
विज्ञापन

कालीबाड़ी रोड इन दिनों दुर्दशा से जूझ रहा है। यहां श्यामगंज चौराहे से लेकर कालीबाड़ी तक भीषण दलदल और जलभराव की स्थिति है। सीवर लाइन के लिए खोदे गए गहरे गड्ढों में काफी पानी भरा हुआ है। इसके दोनों ओर पगडंडीनुमा जगह छूटी है, जिससे होकर लोगों का आवागमन हो रहा है। दोपहिया वाहन भी बेहद मुश्किल में निकल पा रहे हैं। बुधवार को कई बाइकें यहां फंसी हुई थीं। इन पर पीछे महिलाएं और बच्चे भी बैठे थे। अक्सर बाइक यहां फिसल जाती है और दलदल में गिरकर लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं। अधिकांश वाहन यहां संकरी गलियों में होकर निकल रहे हैं, जिससे मोहल्ले वालों को परेशानी हो रही है। लोग चाहते हैं कि जल्दी ही यह निर्माण कार्य पूरा होकर रास्ते को व्यवस्थित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed