फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Junior Girls National Handball Championship from March 22

Bareilly News: जूनियर गर्ल्स नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप 22 मार्च से

Sat, 11 Mar 2023 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Junior Girls National Handball Championship from March 22
फरीदपुर। फ्यूचर कॉलेज में 45 वीं जूनियर गर्ल्स नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 22 मार्च से होगा। प्रतियोगिता में 30 राज्यों की 600 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगी। हैंडबॉल चैंपियनशिप 22 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला ओलंपिक संघ के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए यूपी ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडे ने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी 21 मार्च की शाम से ही बरेली पहुंचने लगेंगे। 19 वर्ष से कम उम्र की खिलाड़ी ही प्रतियोगिता में भाग लेंगी। खिलाड़ियों के ठहरने, अभ्यास और भोजन का इंतजाम फ्यूचर कॉलेज में ही किया गया है। उन्होंने बताया नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के आयोजन से न सिर्फ बरेली का मान सम्मान बढ़ेगा, बल्कि जिला भारत के नक्शे में प्रतिष्ठित और सफल केंद्र के रूप में स्थापित होगा। आयोजन समिति के सदस्य मुकेश गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, आदित्य मूर्ति, अनिल अग्रवाल, संजय, दीपक गुप्ता, दिनेश गोयल, डॉक्टर मोहित अग्रवाल, मनदीप बासु समेत तमाम लोगों को ओलंपिक संघ में वर्किंग कमेटी मेंबर के रूप में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed