फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jume Ssvijiai student at Jasmine 's songs

जैसमिन के गानों पर झूमे एसएसवीजीआई के छात्र

Sun, 24 Apr 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 24 Apr 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jume Ssvijiai student at Jasmine 's songs
नृत्य करतीं जैसमीन संदल
श्रीसिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिनी वार्षिकोत्सव ‘ब्लिट्स-2016’ में जैसमिन संदल के गीतों पर जमकर झूमे। खासतौर ‘यार न मिले’ जब गाना शुरू हुआ तो छात्र भी साथ-साथ गाने लगे। छात्रों ने गाने के साथ खूब डांस भी किया। जैसमिन एक के बाद एक गाना गाती रहीं और छात्र झूमते रहे। श्रीसिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में चल रहे ब्लिट्स के दूसरे दिन हिंदी-इंग्लिश वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्ट्रीट डांस, ट्रेजर हंट, स्केचिंग, पहचान कौन, इंटरटेनमेंट क्विज, डांस, क्रिएटिव राइटिंग, फन गेम्स, रोबो रेस, डुएट सिंगिंग, टैटू मेकिंग, नुक्कड़ नाटक आदि तमाम प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के साथ ही विद्यार्थियों ने रैंप वॉक पर भी जलवा बिखेरा। कार्यक्रम में मिस एसएसवीजीआई बुलबुल टंडन और मिस्टर एसएसवीजीआई सूरज कुमार चुने गए।  
विज्ञापन

समारोह के अंत में मशहूर सिंगर, किक मूवी में आवाज का जादू बिखेरने वाली बॉलीवुड सिंगर जैसमिन संदल ने अपने सुरों का जादू बिखेरा। उन्होंने अपनी जादुई आवाज इश्क दा सुट्टा, रात जश्न जैसे तमाम गाने गए। इस मौके पर चेयरमैन अनुपम कपूर, एमडी अनमोल कपूर, डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार, ट्रस्ट प्रशासक डॉ. रजत मेहरोत्रा, सुधाकर जैन, एचएस गंगवार, मनीष वार्ष्णेय, प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन


पंजाब की रहने वाली जैसमिन संदल 12 साल कैलीफोर्निया में रहने के बाद वापस अपने वतन लोटकर फिल्मों में स्क्रिप्ट राइटिंग के साथ ही अपनी आवाज भी दे रही हैं। ‘यार न मिले’ गाने से चर्चा में आईं जैसमिन हनी सिंह और मीका के साथ कई गाने गा चुकी हैं। अब महिलाओं के सशक्तीकरण पर उनका एक सीरियल ‘एंजिल ऑफ रॉक’ भी टीवी पर आने वाला है। श्रीसिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित ‘ब्लिट्ज 2016’ में अपनी आवाज का जादू बिखेरने के लिए आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीसिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में जैसमीन संदल से हुए बातचीत में उन्होंने तमाम बातें साझा कीं। जैसमिन का कॅरिअर 2007 से शुरू हुआ। उन्होंने डायमंड नाम की एलबम में कई गाने गाए। इसके बाद 2012 में सोनू निगम के साथ ‘गुलाबी’ नाम की एलबम निकाली। इसी दौरान यार न मिले गाना गाया, जिससे वह काफी लोकप्रिय हो गईं। जैसमिन फिल्मों में ऐक्टिंग भी करती हैं और गाने लिखने के साथ गाती भी हैं। सनी लियोन की फिल्म ‘इश्क दा सुत्ता’ में उन्होंने टाइटिल सांग गाया है। वहीं, हनी सिंह के साथ ‘रात जश्न दी’ गाना आ रहा है। जैसमिन ने बताया कि उन्हें भारत लौटकर अपने वेतन और अपनी जुबान पंजाबी में गाना ज्यादा पसंद है। हालांकि, वह हिंदी के गाने भी गाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने उन्हें बहुत प्रेम दिया है। इसलिए, वह तीन महीने पहले वह कैलीफोर्निया छोड़कर मुंबई में बस गईं। अब फुल टाइम फिल्मों के लिए काम करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed