{"_id":"69f3b2beef4928fdaf0f5a66","slug":"jrc-bareilly-topped-in-badminton-bareilly-news-c-400-1-ala1001-4036-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैडमिंटन में जेआरसी बरेली रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैडमिंटन में जेआरसी बरेली रहा अव्वल
Fri, 01 May 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 01 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय इफको में लखनऊ संभाग की तीन दिवसीय 55वीं बालक खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। इसमें आयु वर्ग 14, 17 और 19 के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख सत्यजित प्रधान ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से 27 स्कोर्ट्स और 140 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बैडमिंटन और बास्केटबॉल की स्पार्धाएं आयोजित की गईं। बास्केटबॉल टीम इवेंट में केवि जेआरसी बरेली ने केवि अलीगंज लखनऊ को 43-13 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। केवि अलीगंज लखनऊ दूसरे और केविजेएलए बरेली तीसरे स्थान पर रहे।
व्यक्तिगत विजेता
बैडमिंटन आयु वर्ग 14 में अन्वय (केवि बीकेटी लखनऊ) ने पहला, श्रेयांश मिश्रा (पीएमश्री केवि अलीगंज लखनऊ) ने दूसरा और उमंग (केवि इफको बरेली) ने तीसरा स्थान हासिल किया। आयु वर्ग 17 में अरिंजय सिंह (पीएमश्री केवि अलीगंज लखनऊ) प्रथम, रामजी दुबे (केवि-1 अरमापुर कानपुर) द्वितीय और आरव (केवि इफको बरेली) तृतीय रहे। आयु वर्ग 19 में अमन (केवि एनईआर बरेली) ने पहला, आर्यन (पीएमश्री केवि-2 चकेरी कानपुर) ने दूसरा और प्रखर (केवि आईआईटी कानपुर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य अमिता सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।