फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jr. to convene two students suspended from the hostel

जूनियर को हॉस्टल से बुलाने पर दो छात्र सस्पेंड

Thu, 08 Sep 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 08 Sep 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में न्यू हॉस्टल के 10 जूनियर छात्रों को रैगिंग की कोशिश के लिए बीडीए हॉस्टल में बुलाना दो सीनियर छात्रों को महंगा पड़ गया। उनको सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों ही इलेक्ट्रीकल डिपार्टमेंट के छात्र हैं। उन्होंने जूनियर छात्रों को शिक्षक दिवस कार्यक्रम की रिहर्सल के बहाने से बीडीए हॉस्टल बुलाया था। जांच कमेटी ने माना है कि रिहर्सल पर रोक थी इसलिए जूनियर छात्रों को रैगिंग के इरादे से बुलाया गया था लेकिन हॉस्टल के स्टाफ ने छात्रों को लौटा दिया इसलिए रैगिंग की कोशिश कामयाब नहीं हो सकी। शाम सात बजे के बाद विश्वविद्यालय के सभी हॉस्टल में बिना वजह किसी के आने और छात्रों के बाहर जाने पर प्रतिबंध है, साथ ही नियम है कि शाम को कोई भी सीनियर जूनियर के हॉस्टल में और जूनियर सीनियर छात्रों के हॉस्टल में नहीं जा सकते लेकिन इस मामले में यह नियम तोड़ा गया। सभी 10 जूनियर छात्रों ने अपने बयान में कहा कि वे दो सीनियर छात्रों के बुलाने पर बीडीए हॉस्टल गए। एक सीनियर उनको बुलाकर ले गया। दूसरे ने बुलाया था इसीलिए जांच में उनकी भूमिका स्पष्ट होने के बाद पहले दोनों सीनियर पर कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रीकल डिपार्टमेंट ने उनको सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि नियम तोड़ने पर जूनियर छात्रों पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। 
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट अनुशासन समिति को सौंपी
जांच कमेटी ने सबके बयान लेने के बाद जांच पूरी कर ली है। जांच रिपोर्ट विश्वविद्यालय की अनुशासन समिति को सौंपी गई है। अब इस मामले में कार्रवाई का निर्णय अनुशासन समिति को करना है। चीफ प्राक्टर प्रो. बीआर कुकरेती का कहना है कि प्राइवेट हॉस्टल में ईआई के छात्र को बुलाने के मामले में भी आरोपी सभी आठ सीनियर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय अनुशासन समिति करेगी। उसकी जांच भी पूरी हो चुकी है। आरोपियों ने चार अन्य छात्रों से भी रैगिंग की थी, उसकी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed