{"_id":"69504b04bba631d4a90429b4","slug":"joint-director-angry-after-seeing-dirt-in-nawabganj-chc-instructions-for-improvement-bareilly-news-c-4-vns1074-795052-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नवाबगंज सीएचसी में गंदगी देख भड़के संयुक्त निदेशक, सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नवाबगंज सीएचसी में गंदगी देख भड़के संयुक्त निदेशक, सुधार के निर्देश
विज्ञापन
दंत चिकित्सक कक्ष, शौचालय, परिसर में गंदगी मिलने पर कार्रवाई की दी हिदायत
नवाबगंज। स्वास्थ्य सेवा की मुस्तैदी परखने आई शासन की टीम ने शनिवार को नगरीय और ग्रामीण इलाकों का निरीक्षण किया। सीएचसी नवाबगंज के निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार की हिदायत दी।
सीएचसी पहुंचते ही संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एसके ध्रुव डेंटिस्ट ओपीडी में पहुंचे। यहां चिकित्सीय उपकरणों का रखरखाव खराब मिला। क्रमवार अन्य कक्ष, ओपीडी, वार्ड और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। कहीं भी सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली।
शौचालयों के बाहर तक दुर्गंध आ रही थी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार गंगवार की निगरानी व्यवस्था और मुस्तैदी पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। स्टाफ और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में लापरवाही पर कार्रवाई के लिए चेताया। तत्काल साफ-सफाई कराने, उपकरण व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इससे पूर्व संयुक्त निदेशक ने शहर के यूपीएचसी जगतपुर का निरीक्षण किया था। परिसर में साफ-सफाई मिली। स्टाफ कम होने की जानकारी दर्ज की। दवा उपलब्धता और जांच किट उपलब्ध थीं। दूसरी टीम ने फतेहगंज पश्चिमी व अन्य देहात के केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाई। संवाद