{"_id":"5ffdf7d98ebc3e340b1760e0","slug":"jamki-blocked-all-day-from-chowki-crossing-to-gandhi-udyan-road-bareilly-news-bly4334750100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी चौराहा से गांधी उद्यान रोड पर दिन भर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी चौराहा से गांधी उद्यान रोड पर दिन भर लगा जाम
विज्ञापन
सीवर लाइन की खुदाई के चलते चौकी चौराहा पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौकी चौराहा से गांधी उद्यान रोड पर सीवर लाइन बिछाने के लिए मंगलवार को खोदाई का काम शुरू होने से पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। लोग घंटों जाम में फंसे तो झुंझला पड़े।
सीवर लाइन की खोदाई का काम अब प्रभा सिनेमा से चौकी चौराहा रोड पर शिफ्ट हो गया है। यहां एक दिशा के रोड को बंद कर दिया गया है। चौकी चौराहे तक पूरा यातायात एक ही लेन पर चल रहा है। इससे दोपहर में वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम लग गया। मंगलवार दोपहर एक लेन को बेरीकेडिंग कर दिया गया। दोनों ओर के वाहनों का आवागमन आयकर कार्यालय साइड की लेन से हो रहा था। जाम की स्थिति बनने पर कई वाहनों को रामपुर गार्डन के रास्तों से निकाला गया। शाम ढले स्थिति सामान्य हो सकी।

बदायूं रोड पर पेड़ गिरने से बाधित रहा यातायात
बरेली। लाल फाटक से आगे बदायूं रोड पर पाकड़ गिरने से आधा रास्ता बंद हो गया। इससे जाम की स्थिति बनी रही। शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने मंगलवार सुबह पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि जब पेड़ गिरा तो कोई वाहन या व्यक्ति सड़क पर नहीं था। पेड़ गिरने से करीब आधा रास्ता बंद हो गया। बाद में पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन