Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jam tests sisters on Bhai Dooj

Bareilly News: भाई दूज पर जाम ने ली बहनों की परीक्षा

Fri, 24 Oct 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Jam tests sisters on Bhai Dooj
आंवला में भैया दूज पर छोटे भाई का तिलक करती बहन-संवाद
बहेडी/देवरनियां/नवाबगंज/ शेरगढ़। भाई दूज पर बृहस्पतिवार को जगह-जगह ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। इस बीच भाइयों के यहां जा रहीं बहनों की जाम ने कड़ी परीक्षा ली। इस तरह शाम तक लोग जाम से जूझते रहे। इसके बाद बहनों ने भाइयों के साथ भाई दूज का पर्व मनाया।
विज्ञापन

रिछा-जहानाबाद मार्ग किनारे स्थित कुंडराकोठी पर दिनभर जाम के हलात बने रहे। मार्ग किनारे दुकानों पर जुटी भीड़ और बेतरतीब खड़े आटो और ई-रिक्शा, सड़कों पर लगे रेहड़ी वालों के चलते ज्यादा दिक्कतें हुईं। ऊपर से साप्ताहिक हाट बाजार होने से जाम की समस्या और बढ़ गई। पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यही हालत नवाबगंज व अन्य कस्बों में भी रहे। यहां बाइपास मार्ग, डॉ. आंबेडकर पार्क से लेकर पनघैली नदी तक वाहनों का जाम लगा रहा।
विज्ञापन

रिछा-जहानाबाद मार्ग के पुलिस चौकी पर सिर्फ एक चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मी ही तैनात रहे, जो कि दिनभर जाम खुलवाने के लिए झूजते रहे। नवाबगंज में भी कोतवाल अरुण कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इंस्पेक्टर देवरनियां आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि रिछा-जहानाबाद रोड पर सड़क किनारे अतिक्रमण हटवा कर जाम को खुलवा दिया गया। रिछा रेलवे क्राॅसिंग पर पुलिस टीम को तैनात किया गया था। इधर, नवाबगंज में कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि पनघली नदी का पुल संकरा होने के कारण वाहनों के आवागमन में परेशानी हुई। पुलिस ने वाहनों को धीरे-धीरे निकलवा कर यातायात सुचारू रखा। संवाद

आंवला में भैया दूज पर छोटे भाई का तिलक करती बहन-संवाद

आंवला में भैया दूज पर छोटे भाई का तिलक करती बहन-संवाद

आंवला में भैया दूज पर छोटे भाई का तिलक करती बहन-संवाद

आंवला में भैया दूज पर छोटे भाई का तिलक करती बहन-संवाद

आंवला में भैया दूज पर छोटे भाई का तिलक करती बहन-संवाद

आंवला में भैया दूज पर छोटे भाई का तिलक करती बहन-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed