{"_id":"6733c9a3b7dbb6c41b05f137","slug":"jam-on-dhaneta-shishgarh-road-in-dunka-bareilly-news-c-4-1-bly1039-520380-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुनका में धनेटा-शीशगढ़ रोड पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुनका में धनेटा-शीशगढ़ रोड पर लगा जाम
विज्ञापन
मीरगंज। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर स्थित दुनका में आटो और ई-रिक्शा चालकों की वजह से मंगलवार को जाम लग गया। इस दौरान राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार से शादियों का सीजन शुरू हो गया। इस कारण रोड पर वाहनों की संख्या अधिक बढ़ गई। वहीं, धामपुर बायोऑर्गेनिक लिमिटेड चीनी मिल मीरगंज के चलने से गन्ना से भरे वाहन भी चलना शुरू हो गए हैं। दुनका में रोड के दोनों ओर ई-रिक्शा और टेंपो चालक अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे पूरा रोड घिर जाता है। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ती है।
दुनका में पुलिस चौकी भी है, लेकिन व्यवस्था को बनाने में पुलिसकर्मी गंभीरता नहीं दिखाते। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से साढ़े 12 बजे तक पूरे रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। तीन पहिया वाहन जगह-जगह बेतरतीब तरीके से खड़े दिखाई दिए। संवाद
विज्ञापन
--