{"_id":"6a20713a27677efec207d25b","slug":"jal-jeevan-mission-work-stalled-after-overhead-tank-collapses-bareilly-news-c-4-bly1053-897868-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओवरहेड टैंक गिरने के बाद जल जीवन मिशन का काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओवरहेड टैंक गिरने के बाद जल जीवन मिशन का काम ठप
विज्ञापन
बरेली। मई में सरदार नगर में ओवरहेड टैंक गिरने के बाद से जिले में अधिकतर जगहों पर जल जीवन मिशन का काम ठप पड़ा हुआ है। 2600 करोड़ रुपये की लागत से 876 परियोजनाओं पर अब तक 67 फीसदी ही काम पूरा हो सका है। इसको लेकर शासन स्तर से भी नाराजगी जाहिर की जा रही है।
जिले में अगस्त 2021 में जल जीवन मिशन के तहत काम शुरू हुआ था। 1188 ग्राम पंचायतों के 1807 राजस्व गांवों में 8341 किमी पाइप लाइन बिछाई जानी है। जल निगम को नोडल एजेंसी बनाकर एनसीसी लिमिटेड फर्म से काम कराया जा रहा है। अफसरों का दावा है कि अब तक 8136 किमी पाइप लाइन बिछ गई है।
जिले में 5,15,485 घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाना है। दावे के मुताबिक अब तक 5,09,945 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। फर्म की लापरवाही व मानव संसाधन की कमी के चलते काम सुस्त रहा तो इसकी समय सीमा बढ़ाकर मार्च 2028 कर दी गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों में आक्रोश
बहेड़ी/भमोरा। बहेड़ी क्षेत्र के ज्यादातर गांवों में काम को अधूरा छोड़कर जल जीवन मिशन के कर्मचारी जा चुके हैं। रम्पुरा गांव में एक सप्ताह पहले मात्र एक दिन पानी के ओवरहेड टैंक का काम किया गया। इसके बाद कोई वापस नहीं लौटा। ग्रामीणों में इसको लेकर आक्रोश है। वहीं, भमोरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आलमपुर, मझारा में ओवरहेड का निर्माण तो किया गया है लेकिन वह भी अधूरा है। संवाद
खोदने के बाद सही नहीं की गईं सड़कें
क्योलड़िया। क्षेत्र के गांव गुलड़िया लेखराज में दो साल बीत जाने के बाद भी पानी की टंकी का निर्माण कार्य अभी तक अधूरा पड़ा है। ब्लाॅक की 79 ग्राम पंचायतों में से अभी तक मात्र दो दर्जन गांवों में ही टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो सका है। मधु नगला, बिजसिन समेत जिन गांवों में आपूर्ति चालू भी हुई है, वहां भी एक से दो घंटे ही पानी आता है। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों को भी अब तक सही नहीं कराया गया है। संवाद
वर्जन :
कार्यदायी संस्था को 90 फीसदी से ऊपर वाले काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इनका भुगतान भी बकाया है। ऐसे में दो से तीन स्कीमों पर ही काम चल रहा है। - शनि सिंह परमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण