फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jaiveer murder case: Three accused arrested, pistol recovered

जयवीर हत्याकांड: तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद

Tue, 26 May 2026 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Jaiveer murder case: Three accused arrested, pistol recovered
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी जयवीर कश्यप की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। इलाज के दौरान जयवीर की मौत हो गई थी, इसके बाद हत्या की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

23 मई की रात जयवीर नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि मुख्य आरोपी सरवन सहित अंशु और दीपक को गिरफ्तार किया है। सरवन के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

इनकी गिरफ्तारी सोमवार को मिर्जापुर जंगल और उमरसिया भट्ठी के पास से हुई। जयवीर की मां ओमकुमारी ने 24 मई को कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि सरवन, प्रेमपाल, सुनील, अंशु, दीपक और पंकज ने उनके बेटे जयवीर को ले जाकर पिटाई की। सरवन ने जयवीर की कनपटी पर गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान जयवीर की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि जयवीर की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। मुख्य आरोपी सरवन व अंशू पर पहले से एक-एक मामला दर्ज है। अंशु पर भी एक अन्य मामला दर्ज पाया गया है। दीपक का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है, जिसमें पॉक्सो एक्ट और चोरी जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। उस पर कुल पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed