फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jai Kapis tihun folk exposed ...

जय कपीस तिहुं लोक उजागर... 

Wed, 12 Apr 2017 01:50 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 12 Apr 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
Jai Kapis tihun folk exposed ...
Jai Kapis tihun folk exposed ... - फोटो : बरेली, अमर उजाला
अंजनी पुत्र श्री हनुमान का जन्मोत्सव शहर में धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह मंदिरों पर धार्मिक अनुष्ठान हुए और हवन पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। कई इलाकों से शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई। केसरिया ध्वज से शोभायात्रा की भव्यता और भी बढ़ गई। भक्तगण जय-जय बजरंगबली के नारे लगाते रहे। मंदिराें में सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की लाइन लगी रहीं। सुंदरकांड का पाठ हुआ। पीलीभीत बाईपास स्थित गार्डेन सिटी में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में विशेष सामूहिक हवन हुआ। भजन कीर्तन और झांकियों के कार्यक्रम के साथ देर शाम तक भंडारा चलता रहा। 
विज्ञापन

श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से गार्डेन सिटी स्थित मंदिर पर सामूहिक यज्ञ किया गया। इसमें संरक्षक हुकुम सिंह, अध्यक्ष राकेश कुमार, सचिव नरेश चंद्र, अंजू कनौजिया व समिति के अन्य सदस्यों ने श्रीराम व हनुमान का मंत्रोच्चारण करते हुए आहुतियां दीं। राधा-कृष्ण, श्रीराम दरबार और शिव दरबार की झांकी की भव्यता देखते ही बन रही थी। राधा-कृष्ण की अद्भुत झांकी के साथ मनमोहक नृत्य पेश किया गया। कानपुर की गायिका रिचा पांडे ने श्याम के बिना तुम आधी, राधे के बिना तुम आधे, राधे...राधे के गाने पर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में अनिल कुमार अन्नी, महेंद्र सिंह सलूजा, महेंद्र सिंह प्रधान, डालचंद्र मौर्य, पुष्पेंद्र कुमार, प्रवीन कालरा, एके झा, सुनीता अग्रवाल, रविंद्र यादव, तेज प्रताप सिंह, सुरेंद्र पाल, मंजू सक्सेना व अन्य का सहयोग रहा। शिव सेना ने तिलक इंटर कॉलेज में 501 दीये जलाकर महाआरती की। इसमें बंटू सिंह, त्रिलोचन सिंह, रवि सोनकर, निर्मल राजपूत व अन्य का सहयोग रहा। 
विज्ञापन


शोभायात्रा में लगे जयकारे 
काली देवी मंदिर में मूर्ति स्थापना के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रमेश गुरु, तोताराम, महेश बाबू, अजय कश्यप, राकेश कश्यप, गौरव राजपूत व अन्य का सहयोग रहा। विशाल नाग पंचमी मेला कमेटी की ओर से शोभायात्रा कटघर से घूमकर चौमुखी नाथ मंदिर से सिविल लाइंस हनुमान मंदिर पहुंची। यहां से किला हनुमान मंदिर पहुंचकर आरती की गई। अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, मोहित गुप्ता, सुनील शर्मा, मोहित, अंकुर गुप्ता, राजकुमार राजपूत, अनिल गुप्ता व अन्य शामिल रहे। वीरागंना रानी अवंतीबाई लोधी स्मारक समारोह समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भक्ताें ने जयकारे लगाए। इसमें अरविंद राजपूत, पप्पू, ज्ञानी भाई, मुकेश यादव, रवि राजपूत, राम बाबू, हरीश व अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहीं हुआ संगीतमय सुंदरकांड 
तो कहीं चढ़ा 101 किलो का लड्डू
विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने नीरज पटेल के नेतृत्व में सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर पर 21 दीप जलाकर महाआरती की और 101 किलो बूंदी का भोग लगाकर प्रसाद बांटा। कमल टाकीज स्थित हनुमान मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ व भजन संध्या हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजन में मुख्य सहयोग अनूप अग्रवाल, राजकुमार, जेसी पालीवाल, पंकज शर्मा, बॉबी मेहरा, शिव बरतरिया आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा कहरवान स्थित मंदिर बाबा देवादास में भी हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ और साईं बाबा की सेज आरती हुई। आयोजन में गिरीश चंद्र सक्सेना, अभय सक्सेना, टीटू, जितेंद्र शर्मा, मनोज पारासरी, सचिन सक्सेना, निधि अग्रवाल, संजय पारासरी, घनश्याम, बसंत कुमार आर्या आदि का सहयोग रहा। 

श्री पंचेश्वर नाथ मंदिर बिहारीपुर मेमरान में सुंदरकांड का पाठ एवं 108 बार हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिठौैरा से शोभायात्रा निकाली, जो सिविल लाइंस हनुमान मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मदेव दुर्गा देवी मंदिर सिकलापुर में श्री हनुमान जयंती पर महाआरती की। बाबा श्री नीलकंठ मंदिर के गंगा गौ बेटी पर्यावरण बचाओ को समर्पित वार्षिकोत्सव एवं शिव महापुराण कथा के चौथे दिन सती प्रसंग और हनुमान जयंती कथा का श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया। गोपाल कृष्ण ठाकुर ने हनुमान जन्म की कथा पर प्रकाश डाला। सुभाषनगर अवधपुरी कालोनी स्थित श्री हरे राम नवदुर्गा मंदिर में पवनपुत्र हनुमानजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गणेश वंदना, सरस्वती व गुरु वंदना के बाद संगीतमयी सुंदर कांड का पाठ हुआ। श्रद्धालुओं ने भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार, नगर विधायक डॉ अरुण कुमार, राजेश अग्रवाल, मेयर डॉ. आईएस तोमर आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed