फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   jackal attacked three villagers including women in Bareilly Bahedi

Bareilly News: बहेड़ी में सियार का आतंक, महिलाओं समेत तीन ग्रामीणों पर किया हमला

Fri, 06 Sep 2024 06:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Sep 2024 06:49 PM IST
सार

बरेली के बहेड़ी इलाके में सियार ने फिर हमला किया। गांव जसाईनागर में सियार में दो महिलाओं पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद पास के खेत में काम कर रहे युवक पर हमला बोल दिया। 

विज्ञापन
jackal attacked three villagers including women in Bareilly Bahedi
घायल महिला व उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर गांव जसाईनागर में सियार ने दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीणों को काटकर जख्मी कर दिया। सियार के आतंक से आसपास के ग्रामीण भी दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंजर टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ कॉम्बिंग की। ग्रामीण भेड़िया होने की बात कह रहे थे, लेकिन वन विभाग अधिकारी ने जांच के बाद सियार होने की पुष्टि की।

विज्ञापन


गांव जसाईनागर निवासी महारानी पत्नी सीताराम व श्याम कली पत्नी रामपाल जंगल में खेतों के पास नहर किनारे घास काट रही थीं। गांव के निरंजन का बेटा सचिन खेत में काम कर रहा था। इसी बीच एक सियार वहां पहुंच गया। सियार ने तीनों पर हमला कर दिया। हमले में महारानी के गंभीर घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


छानबीन के दौरान दिखा सियार 
सूचना मिलने के बाद रेंजर वैभव चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम के पहुंचने पर गांव के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। वन्यजीव की खोज के लिए रेंजर ने इलाके में छानबीन शुरू कर दी। इसी बीच सियार सबके सामने आ गया लेकिन भीड़ के आगे बढ़ते ही वह ढोरा नदी में छलांग लगाकर गांव बिजौरिया के जंगल में भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान दलपत सिंह, संदीप सिंह, बाबू सिंह व अन्य ग्रामीणों ने सियार के पागल होने की बात कही। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने नदियों के आसपास बसे गांवों के जंगलों में निगरानी शुरू कर दी है। 

रेंजर वैभव चौधरी ने कहा कि घटना के बाद ग्रामीण भेड़िया होने की बात कर रहे थे लेकिन जब वह टीम के साथ गांव पहुंचे तो छानबीन के दौरान अचानक सियार सामने आ गया। ग्रामीणों ने भी इसी वन्यजीव द्वारा हमला करने की तस्दीक की। उसको पकड़ने के लिए टीम जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed