{"_id":"61c775825d10ed0f6075df26","slug":"jaam-on-bhamora-aonla-road-bareilly-news-bly47047353","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने लगाया भमोरा आंवला मार्ग पर जाम एसडीएम ने बिजली पानी लकड़ी इंतजाम का किया वायदा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने लगाया भमोरा आंवला मार्ग पर जाम एसडीएम ने बिजली पानी लकड़ी इंतजाम का किया वायदा।
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
आंवला-भमोरा मार्ग पर धरने पर बैठे किसान।
Link Copied
इफको आंवला। इफको प्रबंधन के खिलाफ करीब दो सप्ताह से धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों का शनिवार को सब्र टूट गया। गुस्साए किसानों ने आंवला-भमोरा रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। अफसरों ने किसानों को इफको प्रबंधन से बात करके जल्द मामले का हल निकालने का आश्वासन दिया। साथ ही धरनास्थल पर बिजली, पानी और अलाव की व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
भूदाताओं को नौकरी देने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर भाकियू करीब 15 दिन से इफको प्रबंधन के खिलाफ संयंत्र के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहा है। शनिवार को धरनास्थल पर किसानों की पंचायत बुलाई गई थी। प्रशासन से कई बार धरनास्थल पर अलाव सहित अन्य इंतजाम करने की मांग करने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो शनिवार को भारी संख्या में किसान भामोरा-आंवला रोड पर बैठ गए। इससे रोड पर लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना पर एसडीएम एन राम और सीओ चमन सिंह चावड़ा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने इफको प्रबंधन से किसानों की जल्द वार्ता कराने के साथ ही धरनास्थल पर बिजली, पानी और अलाव की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि जल्द इफको प्रबंधन से बात करके इस मामले का हल निकाला जाएगा। इस दौरान चौधरी शिशुपाल सिंह, ढाकन लाल गंगवार सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।