फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   itra

जर्मनी में महकेगा बरेली का इत्र

Tue, 03 Feb 2015 12:58 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 03 Feb 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
बरेली में बनने वाला परफ्यूम अगले सप्ताह जर्मनी अपनी खुशबू फैलाएगा। जर्मनी में पांच दिवसीय ट्रेड फेयर में देश भर से 489 हस्तशिल्प उद्यमी भाग लेने जा रहे हैं जिनमें से 179 उद्यमी यूपी से नामित किए गए हैं। यूपी का निर्यात ब्यूरो यह व्यवस्था संभाल रहा है। यूपी से जाने वाले उद्यमियों का नेतृत्व लघु उद्योग राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार करेंगे। निर्यात ब्यूरो प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि जर्मनी से उत्तर प्रदेश को करोड़ों रुपये का कारोबार मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि व्यापार मेले में बरेली से भी एक परफ्यूम उद्यमी को शामिल किया गया है। बरेली में परफ्यूम बनाने की दो इकाईयां हैं जो बेहतर इत्र बनाती हैं। इनका प्रचलन अभी तक देश में ही था लेकिन अब जर्मनी मेले के माध्यम से पूरे विश्व में फैलेगा। इस मेले में 50 से ज्यादा प्रमुख देशों से उद्यमी पहुंचेंगे जो अपने आर्डर भी बुक कराएंगे।
विज्ञापन

यूपी हस्तशिल्प निर्यात कारोबार से 37 हजार करोड़ रुपये कमा रहा था। विदेशों में मेले के आयोजन से राजस्व बढ़कर 82 हजार करोड़ रुपये हो गया है। इसे एक लाख करोड़ रुपये से आगे ले जाने का लक्ष्य है। जर्मनी व्यापार मेले में इस बार बेहतर रेपांस मिलने की उम्मीद है। बरेली का इत्र भी वहां अपनी खुशबू फैलाएगा। - भगवत सरन गंगवार, लघु उद्योग राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed