फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   It will rain again after three days with strong wind

तीन दिन बाद तेज हवा के साथ फिर होगी बारिश

Sat, 02 May 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
It will rain again after three days with strong wind
demo pic - फोटो : अमर उजाला।

किसान बोले, दो दिनों तक अगर धूप खिल जाए तो बर्बाद हो रही फसल बचना संभव

विज्ञापन
बरेली। पिछले करीब चार दिनों से शहर में हो रही बारिश से परेशान किसानों को शुक्रवार को काफी राहत मिली। सुबह में आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिलने से किसानों को अपनी भीगी हुई फसल को सुखाने का मौका मिला। वहीं मौसम विभाग ने भी तीन दिन बाद फिर बारिश होने की बात कही है।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ जेपी गुप्ता के मुताबिक, पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ होने की वजह से शहर पर दिनभर बादल मंडराते रहे। बारिश के अनुकूल मौसम बनते ही तेज बारिश भी हुई। पिछले करीब पांच दिनों में हो रही तेज बारिश से शहर में बारिश का स्तर 70 एमएम से अधिक दर्ज किया गया है। इसके अलावा तापमान में भी गिरावट का दौर जारी है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब हल्का हो गया है। शुक्रवार की सुबह उत्तर-पूर्व दिशा से चली हवा ने बादलों का जमावड़ा साफ कर दिया है, जिसके चलते चटक धूप खिली और तापमान में भी करीब दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बताया कि उत्तर-पूर्व दिशा से हवा चलने की वजह से अब अगले तीन दिनों तक बारिश की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है, चटक धूप निकलेगी और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। तीन दिन बाद फिर से हवा की दिशा बदलेगी और तेज हवा संग बारिश संभव है। दूसरी ओर, भरतौल के ग्राम प्रधान सोनू ने बताया कि मौसम के इस बदले मिजाज से किसानों को काफी राहत मिली है। पिछले दिनों बारिश से भीगी हुई फसल को उन्होंने माडकर सुखाने के लिए रख दिया है। दो दिनों तक अगर धूप खिल जाएगी तो उनकी बर्बाद हो रही फसल को बचाने का काफी मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed