{"_id":"641043b678e51488940f8284","slug":"ips-officer-prabhakar-chaudhary-will-take-charge-of-ssp-bareilly-on-wednesday-2023-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: थाना स्तर पर बनीं एसओजी कर रहीं खेल, नए एसएसपी प्रभाकर चौधरी कसेंगे नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: थाना स्तर पर बनीं एसओजी कर रहीं खेल, नए एसएसपी प्रभाकर चौधरी कसेंगे नकेल
Wed, 15 Mar 2023 07:46 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 15 Mar 2023 07:46 AM IST
सार
जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभाकर चौधरी मंगलवार दोपहर बरेली आ गए। आते ही वह आईजी बरेली रेंज डॉ. राकेश सिंह से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे। देर रात उन्होंने पदभार संभाल लिया।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जिले में एसएसपी के अधीन एसओजी गठित है। इधर, थाना स्तर पर भी थानेदारों ने एसओजी की तर्ज पर टीम बना रखी है। इन टीमों के बारे में धरपकड़ और उगाही की तमाम शिकायतें हैं। नए कप्तान प्रभाकर चौधरी इन पर नकेल कस सकते हैं। मंगलवार को जिले में आमद के बाद वह आईजी डॉ. राकेश सिंह से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे। मौलाना तौकीर रजा की प्रस्तावित तिरंगा यात्रा के चलते उन्होंने देर रात कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
एसएसपी रहे अखिलेश चौरसिया का तबादला वाराणसी होने के बाद सीतापुर पीएसी के कमांडेंट प्रभाकर चौधरी को बरेली में उनकी जगह तैनाती मिली है। अखिलेश चौरसिया बुधवार शाम वाराणसी के लिए रवाना हो सकते हैं। तबादले के बाद ही उन्होंने अपना प्रभार एसपी सिटी राहुल भाटी को सौंप दिया था।
विज्ञापन
Bareilly News: अशरफ के साले सद्दाम और लल्ला गद्दी की तलाश में पुलिस की आठ टीमें, इनाम घोषित करने की तैयारी
विज्ञापन