फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IOC will expand alternative energy

वैकल्पिक ऊर्जा का विस्तार करेगी आईओसी

Sun, 26 Jun 2016 01:22 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 26 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
IOC will expand alternative energy
उद्घ्‍झझााटन
इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) वैकल्पिक ऊर्जा का और विस्तार करेगी। इसके लिए मध्यप्रदेश में एक हजार मेगावाट का नया संयंत्र प्रस्तावित है। यह देश में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा। इसी के साथ आईओसी सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी कंपनी के रूप में उभरेगी। यह जानकारी आईओसी चेयरमैन बी. अशोक ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कही।
विज्ञापन

आईओसी के नवनिर्मित मंडल कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे चेयरमैन ने कहा कि देश में क्रूड ऑयल का भविष्य में कोई संकट नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अभी हम खपत का 80 फीसदी क्रूड ऑयल आयात कर रहे हैं, जबकि 20 फीसदी घरेलू क्रूड ऑयल का इस्तेमाल कर पेट्रोलियम उत्पाद तैयार कर रहे है। अपने यहां के कच्चे तेल का कम इस्तेमाल किए जाने के कारण यहां क्रूड ऑयल की कोई कमी नहीं रहेगी। आईओसी समुद्र के पश्चिमी तट पर 20 से 25 मिलियन टन क्षमता की रिफायनरी प्लान कर रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के रेट में उतार चढ़ाव क्रूड ऑयल के रेट पर निर्भर हैं लेकिन रिफायनरियों में प्रोसेसिंग तकनीक को एडवांस कर खर्चे कम किए जा रहे हैं, ताकि कम लागत पर तैयार पेट्रोलियम उत्पाद ग्राहकों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में तेल के दाम में कमी आ सकती है। खर्चों में कमी लाने के लिए आईओसी रिसर्च यूनिट शोध कर रही है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि प्रदूषण रहित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिक से अधिक पेट्रोल पंपों पर सीएनजी उपलब्ध कराने की योजना है। वाहन निर्माता कंपनियां भी सीएनजी तकनीकी पर आधारित कार, थ्री व्हीलर और टू व्हीलर का उत्पादन तेजी से कर रही हैं। वैकल्पिक ऊर्जा क्षेत्र में सोलर और विंड एनर्जी पर भी काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईओसी सार्वजनिक उपक्रम है, इसका विस्तार साउथ एशिया में ही नहीं बल्कि सभी जगह मिशन के रूप में किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य कम खर्चों में अधिक लाभ लेना और ग्राहकों को संतुष्टि प्रदान करना है। इसी से हम समानांतर बाजार में बेहतर मुकाबला कर सकेंगे।
फोटो
उज्ज्वला योजना को गंभीरता से लें
बरेली में आईओसी भवन का चेयरमैन बी. अशोक ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। इंडियन आयल कारपोरेशन के चेयरमैन बी अशोक ने अपने अधिकारियों से कहा है कि उज्ज्वला योजना को गंभीरता से लें। बरेली में 13.55 करोड़ की लागत से बने आईओसी के तीन मंजिला आधुनिक कार्यालय के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला एलपीजी योजना में कोई अलग से बजट जारी नहीं हुआ है। लोगों की ओर से छोड़ी गई सब्सिडी और अन्य कटौतियों से हुई बचत इस योजना पर लगाई गई। यह योजना आम गरीब लोेगों के लिए है। पात्रों को उदारता से उज्ज्वला गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं। इसका लेखा जोखा भी तैयार रखें क्योंकि प्रधानमंत्री खुद इसकी समीक्षा करते रहते हैं।
इस मौके पर उन्होंने अफसरों और स्टाफ को बधाई दी, साथ ही ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में चेयरमैन ने खर्चों पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने कहा कि रिटेल क्षेत्र में निजी कंपनियां पुन: प्रवेश कर चुकी हैं। इनसे मुकाबला करना होगा, इसके लिए पंपों पर गुणवत्ता, शुद्धता और पूरी माप सुनिश्चित कराई जाए।

उद्घाटन समारोह में जीएम हर्ष सचदेवा, अमित बसु, योगेंद्र श्रीवास्तव, डीजीएम सोमित्र श्रीवास्तव, दिलीप जौहरी, मनोज सिरोही, रोहन दलाल, सोनम केजरीवाल, संजय अग्रवाल, संजय खन्ना, अरुण ठाकले, सुनील कुमार, अंजनी कुमार अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed