Bareilly News: अफसरों को गुमराह करना पड़ा भारी, भुता और बिथरी इंस्पेक्टर व हल्का दरोगा की जांच शुरू
बरेली के भुता क्षेत्र में हुई किसान की हत्या और बिथरी में डकैती के मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती। दोनों मामलों में अफसरों को गुमराह किया गया। इस पर एसएसपी ने दोनों थानेदारों व हल्का दरोगा की जांच के आदेश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भुता थाना क्षेत्र में बीसलपुर रोड पर हुई किसान की हत्या और बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में डकैती की घटना को चोरी बताकर अफसरों को गुमराह करने पर एसएसपी ने दोनों थानेदारों व हल्का टीम की जांच संबंधित सीओ को सौंप दी है।
भुता थाना क्षेत्र में पुष्पेंद्र की हत्यारों ने निर्ममता से हत्या कर दी थी। जांच में पता लगा कि हल्के पर तैनात सिपाही अनुज पांच साल से एक ही क्षेत्र में तैनात था। इसके बाद भी उसके पास विवाद से पूर्व कोई सूचना नहीं थी। फरीदपुर सीओ इस मामले में जांच करेंगे।
UP News: बरेली में भाजपा नेता अनीस अंसारी ने छोड़ा पद, महिला से बातचीत की अश्लील रिकॉर्डिंग हुई थी वायरल
इधर, बिथरी क्षेत्र के गांव में डकैती की घटना को वहां के इंस्पेक्टर ने मामूली चोरी बताकर अफसरों को गुमराह किया। पांच दिन बाद भी थाना प्रभारी एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सके हैं। अब एसएसपी ने उनकी व हल्का पुलिस की भूमिका की जांच सीओ हाईवे को दे दी है।
पुष्पेंद्र हत्याकांड : चौथे दिन पकड़ा एक आरोपी
पुष्पेंद्र हत्याकांड के मामले में चौथे दिन एक आरोपी सौरभ को पुलिस ने पकड़ लिया है। ग्राम खरदाह निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पुष्पाल की मंगलवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने बीसलपुर-बरेली हाईवे पर ग्राम नवादिया सीएनजी पंप के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी।
जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर पूरनलाल व पवन ने यह साजिश रची। अब पूरनलाल के भाई अर्जुन के बेटे सौरभ को पकड़ लिया है। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, सीओ आशुतोष शिवम ने पांच टीमें गठित की हैं। जो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।