फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation into student absence case in limbo

Bareilly News: विद्यार्थी अनुपस्थिति मामले की जांच अधर में

Mon, 14 Oct 2024 05:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Investigation into student absence case in limbo
बरेली। बरेली कॉलेज के 42 विद्यार्थियों को एक विषय में गैरहाजिर दिखाने के मामले की जांच अधर में लटकी हुई है। छात्र-छात्राओं का परिणाम अटका हुआ है, जिससे परेशान होकर वे विवि तक चक्कर काट रहे हैं। इस मामले में रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने जांच की जिम्मेदारी बरेली कॉलेज के प्राचार्य को दी है।
विज्ञापन


महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग प्रभारी प्रो. भूपेंद्र सिंह के बार-बार विद्यार्थियों की पैरवी करने पर हाल में ही परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेज से उपस्थिति पंजिका मांगी। प्राचार्य प्रो. ओपी राय को जांच की जिम्मेदारी दी। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करने की जिम्मेदारी कॉलेज की होती है।
विज्ञापन

महाविद्यालय स्तर से लापरवाही बरती गई है। इस पर प्रो. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि एक विषय में अनुपस्थिति की दिक्कत केवल कॉमर्स में नहीं है। ऐसी समस्या अन्य पाठ्यक्रमों में भी है। 15 नवंबर को गणित विभाग की ओर से भी विवि को हाजिरी को लेकर पत्र भेजा गया था। एक विषय में गैर हाजिर दिखने से विद्यार्थी समाधान के लिए कॉलेज से लेकर विवि तक चक्कर काट रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विवि से विद्यार्थी अनुपस्थिति प्रकरण में जांच करने के लिए पत्र भेजा गया है। महाविद्यालय में अवकाश होने से जांच प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। जल्द विद्यार्थियों की समस्या का समाधान करने के लिए रिपोर्ट विवि भेजी जाएगी।- प्रो. ओपी राय, प्राचार्य, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed