फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Interstate bike theft gang busted two accused arrested in Bareilly

बरेली: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल बरामद

Sat, 22 Aug 2026 06:20 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 22 Aug 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Interstate bike theft gang busted two accused arrested in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बरेली में देवरनियां थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी की बाइकें बरामद की हैं। इसके साथ ही चाबियों का गुच्छा, एक मोबाइल फोन और 2110 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। यह गिरफ्तारी 21 अगस्त की रात चेकिंग के दौरान हुई। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोका। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम फुरकान और छोटे बताया। बाइक नंबर का ई-चालान ऐप से सत्यापन करने पर वह देवरनियां थाने में चोरी की निकली। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने अपने तीसरे साथी शाने आलम का नाम बताया, जो अभी फरार है। 
विज्ञापन


आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम कनमन से इटौआ जाने वाले मार्ग पर एक खंडहरनुमा ईंट भट्ठे से चार अन्य चोरी की बाइकें बरामद हुईं। इस तरह कुल पांच बाइक बरामद की गईं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी और संगठित अपराध सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी का तरीका
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी के तरीके का खुलासा किया। वे मास्टर चाबी का उपयोग कर आसानी से बाइक चुराते थे। चोरी के वाहनों को खंडहर में छिपाकर रखते थे। बाद में चेसिस नंबर मिटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर राह चलते लोगों को बेच देते थे। जो बाइक नहीं बिकती थी, उसे शाने आलम काटकर कबाड़ में बेच देता था।

सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चोरी के अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने कहा कि दो आरोपी पकड़े गए हैं जबकि एक फरार है। फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तार फुरकान के खिलाफ रामपुर और बरेली में पांच मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, चोरी और धोखाधड़ी शामिल हैं। छोटे के खिलाफ बरेली में दो मुकदमे पंजीकृत हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed