फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   inspector attached an objectionable photo of the victim with the investigation report in Bareilly

Bareilly News: दरोगा ने जांच रिपोर्ट के साथ लगाया पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

Wed, 02 Oct 2024 11:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Oct 2024 11:25 AM IST
सार

बरेली में एक दरोगा का अजब कारनामा सामने आया है। दरोगा ने जांच रिपोर्ट के साथ पीड़ित महिला का आपत्तिजनक फोटो लगा दिया। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
inspector attached an objectionable photo of the victim with the investigation report in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में किरायेदारों के विवाद में दरोगा ने शिकायत को जांच में फर्जी बताकर अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी। जांच रिपोर्ट पर लगे अपने फोटो को आपत्तिजनक बताकर महिला ने एसएसपी से शिकायत की। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अधिकारियों से शिकायत की थी कि पड़ोसी किरायेदार उनसे मारपीट करता है। जांच में दूसरे पक्ष ने शिकायतकर्ता महिला पर ही कचरा फेंकने का आरोप लगाया। कहा कि उसके झगड़ा करने से परेशान होकर उसने वहां से कमरा भी छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


UP: सुहागरात पर खुला पति का राज, दुल्हन बोली- नहीं रहना इसके साथ; फिर बिचौलिए को कमरे में बंद कर किया ये सलूक
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा ने कुछ स्थानीय लोगों की भी गवाही दर्ज की। फिर आरोप को निराधार मानकर रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी। मंगलवार को महिला ने एसएसपी दफ्तर आकर आरोप लगाया कि दरोगा ने जांच रिपोर्ट पर उनका मारपीट के दौरान अर्धनग्न स्थिति वाला फोटो लगा दिया। महिला ने इस पर आपत्ति जताई। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed