{"_id":"df9e998f9f4ffb36ef58e9c3082118ea","slug":"inspection-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी फू ड ने गोदामों से लिए चावल-गेहूं के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी फू ड ने गोदामों से लिए चावल-गेहूं के नमूने
बरेली
Updated Sun, 15 Feb 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) के एडी फूड अर्जुन प्रसाद दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम पर पहुंचे। प्रसाद ने पीलीभीत में राज्य खाद्य निगम के गोदामों में खाद्यानों की बदहाली देखी। प्रसाद ने चावल और गेहूं भंडारण में लापरवाही और छोटे गोदाम होने पर नाराजगी जताते हुूए सुधारने के निर्देश दिए। प्रसाद ने चावल खराब होने का शक होने पर चावल के नमूने भरे। इसको लेकर एसएफसी के अफसरों में खलबली मची हुई है। अतिरिक्त निदेशक ने पीलीभीत जिले की बदहाल व्यवस्था देखने के बाद बरेली स्थित भुता, सीबीगंज और परसाखेड़ा गोदामों का निरीक्षण किया। बरेेली स्थित गोदामों से भी चावल और गेहूं नमूने लिए हैं। बताया जाता है कि लैब में परीक्षण उपरांत निरीक्षण आख्या पर कार्रवाई होगी। इस दौरान खाद्य विभाग, एफसीआई और एसएफसी अफसर मौजूद रहे।