{"_id":"6149cbde8ebc3ece353d0210","slug":"inspection-helth-bareilly-news-bly4603146100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प के लिए आई टीम ने सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प के लिए आई टीम ने सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। केंद्र सरकार की कायाकल्प योजना के तहत लखनऊ से आई टीम ने सीएचसी पर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कुछ तकनीकी खामियां पाए जाने पर उन्हें दुरुस्त करने और साफ-सफाई बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
मंगलवार दोपहर डिविजनल कंसलटेंट डॉ. सीमा निगार अल्वी और डॉ. शजर की टीम ने कायाकल्प योजना के तहत सीएचसी की ओटी का बारीकी सेनिरीक्षण किया। यहां पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और नवजात शिशुओं की नर्सरी एनईएसयू को ऊपरी मंजिल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। डॉ. सीमा निगार ने बताया कि सीएचसी पर प्रतिमाह करीब 250 प्रसव होते हैं।
डॉ. शजर ने फार्मासिस्ट को निर्देशित किया कि वह स्टोर में एक एक्सपायरी हो रही दवाइयों को पहले इस्तेमाल करें तथा आवश्यक दवाएं ही मंगाएं। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि मिनी ब्लड बैंक के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। हाईवे होने के कारण यहां ट्रामा सेंटर की अधिक आवश्यकता है। इस पर डॉ. सीमा निगार ने अपनी सर्वे रिपोर्ट में यहां की आवश्यकताओं का जिक्र करने की बात कही। डॉ. आलोक जयसवाल, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. अजय प्रताप सिंह, सोनू खन्ना आदि मौजूद रहे।