Bareilly News: ताई ने गला दबाकर की थी मिस्टी की हत्या, बोरी में छिपाया शव, रात में फेंकने की थी तैयारी
Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर इलाके के शिकारपुर चौधरी में चार साल की मिस्टी का शव उसकी ताई के घर बोरी में बंद मिला था। मिस्टी दोपहर से लापता थी। पुलिस ने आरोपी ताई और उसके चचिया ससुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ताई ने जो कहानी बताई, वो किसी के गले नहीं उतर रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के शिकारपुर चौधरी गांव में शनिवार को मासूम मिस्टी की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हो गई, लेकिन हत्या के आरोप में पकड़ी ताई सावित्री बहाने बनाती रही। पुलिस के मुताबिक उसने बताया कि उसके घर में खेलने के दौरान मिस्टी ईंटों से गिरीं और बेहोश हो गई। अपना नाम आने के डर से उसने मासूम का गला दबा दिया।
आरोपी महिला ने ये बताया
सावित्री ने बताया कि मिस्टी अपने परिजनों से ज्यादा उससे लगाव रखती थी। दिन में ज्यादातर वक्त वह उसी के घर में रहती थी। शनिवार दोपहर भी मिस्टी उसके घर में खेल रही थी। वह ईंटों के खांचे से चढ़कर छत पर जा रही थी कि अचानक गिर पड़ी। सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गई।
इससे वह डर गई कि मिस्टी की मौत का इल्जाम उस पर न लग जाए। उसे बिस्तर पर लिटाकर होश में लाने की कोशिश की, पर नाकाम रही। परिजनों ने मिस्टी को खोजना शुरू तो फंसने के डर से गला दबाकर उसने मिस्टी की हत्या कर दी। मिस्टी के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के शिकारपुर चौधरी निवासी राजू राजपूत की चार वर्षीय बेटी मिस्टी शनिवार दोपहर दो बजे घर के बाहर से लापता हो गई थी। रात में पुलिस टीम ने राजू की तहेरी भाभी सावित्री के घर से बोरे से मिस्टी का शव बरामद किया था। तब सावित्री के साथ ही उसके चचिया ससुर गंगाराम को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
मिष्ठी का चाचा जा चुका जेल, इसलिए घबराई
सावित्री ने बताया कि 1994 में मिस्टी का एक चाचा हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उसे डर था कि कहीं मिस्टी की हत्या का आरोप उसके सिर आया तो चाचा उसकी हत्या न कर दे। इसी डर में उसने अधमरी मिस्टी की जान ले ली। घबराहट में शव बोरे में छिपा दिया, जिसे रात में फेंकने की योजना थी। इससे पहले उसे पकड़ लिया गया।
युवक को फंसाने की कोशिश की, ससुर को बचाया
सावित्री ने पूरी रात पुलिस की अलग-अलग टीमों को अलग-अलग जानकारी दी। उसने चचिया ससुर गंगाराम को बचाने की कोशिश की। कहा कि इनका घटना में कोई हाथ नहीं है। इस दौरान गांव के एक युवक को भी हत्या में शामिल बताया।
संबंधित खबर- UP: चार साल की मासूम बच्ची का ताई ने किया कत्ल... बोरे में भरकर रखी लाश; इसलिए ली जान!
पुलिस ने रात में ही युवक को पकड़ा तो उसने खुद को निर्दोष बताया। वह दिन में मजदूरी करने गया था। पुलिस ने उस जगह जाकर काम कराने वालों से जानकारी ली तो पता लगा कि युवक शाम सात बजे तक वहीं पर था। तब उसे छोड़ दिया गया। तंत्र मंत्र को लेकर भी पूछताछ की गई, लेकिन स्थिति साफ न हो सकी।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सावित्री ने ही गला दबाकर बच्ची की हत्या की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल, गंगाराम पर आरोप साबित नहीं हुआ है।