फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Initiative launched to elevate Lakhpati Didis to Crorepati status in Bareilly

बरेली: लखपति दीदी को अब होगी करोड़पति बनाने की पहल, 55489 चिह्नित, डीएम ने दिए दिशा-निर्देश

Sun, 30 Aug 2026 06:01 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 30 Aug 2026 06:01 PM IST
सार

बरेली जिले में 55,489 लखपति दीदी चिह्नित की गई हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने इन्हें करोड़पति बनाने की दिशा में प्रशासनिक पहल के निर्देश दिए। यह निर्देश रविवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में दिए गए। 

विज्ञापन
Initiative launched to elevate Lakhpati Didis to Crorepati status in Bareilly
डीएम अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पोटेंशियल लखपति दीदी चिन्हीकरण के तहत अब तक जिले में 55,489 पोटेंशियल दीदी की पहचान हो चुकी है। इन्हें नवाचार आधारित आजीविका मॉडल विकसित करने, सखियों और सेक्टर अधिकारियों को प्रोत्साहित कर करोड़पति बनाने की दिशा में प्रशासनिक पहल होगी।

विज्ञापन


यह दिशा-निर्देश रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने दिए। उन्होंने कहा कि उद्देश्य सिर्फ लखपति दीदी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ाते रहना का है। डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम ने बताया कि लखपति महिला कार्यक्रम के तहत 1,23,762 स्वयं सहायता समूह सदस्य महिलाओं की आय बढ़ाने, कृषि, गैर कृषि आजीविका से तकनीकी दक्ष बनाकर आर्थिक सशक्त बनाने का लक्ष्य है। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 में समूह के गठन के लिए जनपद को 26,883 का लक्ष्य है। जिसकी कवायद शुरू हो रही है।
विज्ञापन


बीडीओ को मासिक कार्ययोजना बनाने, सचिवों की समीक्षा के निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम को बीडीओ के कार्य की नियमित समीक्षा, पंचायत सहायक, कोटेदार, सचिव, एडीओ को भी संयुक्त प्रयास को कहा। नए, पुराने समूहों के बैंक खाते खुलने के भदपुरा, मीरगंज में लंबित मामलों पर बीडीओ, बैंक प्रतिनिधियों को समन्वय और ब्लॉकों में बैंक संबंधी समूह की समस्या समाधान को शिविर आयोजन को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed