फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inflation hits during Navratri prices of vegetables, fruits and dry fruits rise

नवरात्र पर महंगाई की मार: सब्जी, फल और मेवों के दाम बढ़े, सेब 120 रुपये किलो... केला 80 के पार

Wed, 02 Oct 2024 11:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Oct 2024 11:24 AM IST
सार

महंगाई की वजह से इस बार नवरात्र पर भक्तों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। फलों, मेवा समेत सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। कुट्टू और सिंघाड़े का आटा भी महंगा हो गया है। 

विज्ञापन
Inflation hits during Navratri prices of vegetables, fruits and dry fruits rise
Price Hike - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बरेली में नवरात्र के चलते फलों, सब्जियों और मेवों के दाम बढ़ गए हैं। पूजन सामग्री सहित किराना से जुड़े सामानों की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। पितृ विसर्जन के बाद बाजार में बुधवार से खरीदारी शुरू होगी। बाजार में भीड़ उमड़ने का अनुमान है। कारोबारियों ने नया स्टॉक मंगा लिया है। महंगाई की वजह से इस बार श्रद्धालुओं को जेब ढीली करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


श्यामगंज मंडी के किराना कारोबारी हार्दिक अरोरा के मुताबिक नारियल 80 से बढ़कर 240, काजू छह सौ से बढ़कर 850, किशमिश 200 से बढ़कर 300, मखाना 1200 से बढ़कर 1300 रुपये प्रति किलो पहुंच गया हैं। चिरौंजी 26 सौ से घटकर 22 सौ रुपये पर आ गई है। 
विज्ञापन


UP: सुहागरात पर खुला पति का राज, दुल्हन बोली- नहीं रहना इसके साथ; फिर बिचौलिए को कमरे में बंद कर किया ये सलूक
विज्ञापन
विज्ञापन


कुटू का आटा 80 तो सिंघाड़े का आटा 300 रुपये किलो तक जा पहुंचा है। बारिश के चलते बाजार में कम आवक होने से इस बार कीमतें बढ़ी हैं। लागत निकालने के लिए किसान भी ऊंचे दाम पर फसल बेच रहे हैं। वहीं, कई पर सीमा शुल्क भी बढ़ जाने से कीमतें तेज हो रही हैं।

10 से 15 रुपये बढ़ गए सब्जियों के भाव 
डेलापीर वेजिटेबल फ्रूट मंडी ट्रेडर्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शुजा उर रहमान के मुताबिक बारिश से फिर कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आलू 20-25 से 35-40 रुपये, पहाड़ी आलू 30-35 से 40-45 रुपये, लौकी 20 से 30 रुपये, धनिया तीन चार सौ से पांच सौ रुपये, मिर्च 40 से 60 रुपये, टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो हो गया है।

सेब 120 रुपये, केला भी 80 के पहुंचा पार
नवरात्र शुरू होने से पहले ही सेब 20 से 40 रुपये और केला 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है। अब सेब का भाव सौ से 120, केला 60 से 80 रुपये प्रति किलो बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed