{"_id":"6935effe17b56af483072ebb","slug":"inflation-flares-up-in-winter-dry-fruits-dancing-to-the-tune-of-shehnai-bareilly-news-c-4-vns1074-781636-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सर्दी में लगी महंगाई की आंच, शहनाई की धुन पर नाच रहे मेवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सर्दी में लगी महंगाई की आंच, शहनाई की धुन पर नाच रहे मेवे
विज्ञापन
सितंबर के सापेक्ष दिसंबर में 100 से 200 रुपये प्रति किलो तक बढ़े भाव
बरेली। सर्दी में खपत बढ़ने से मेवों के भाव में भी तेजी आई है। सहालग में पूरा बाजार शहनाई की धुन पर थिरक रहा है। सितंबर के सापेक्ष दिसंबर में बादाम, काजू, मखाना, छुहारा व पिस्ता के दामों में 100 से 200 रुपये प्रतिकिलो तक की तेजी आई है। इससे बाजार में पहुंचने वाले ग्राहकों की जेब ढीली हो रही है।
सर्दी में मेवे का इस्तेमाल तेजी से बढ़ता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर सहालग के दौरान मिठाई, हलवा, गजक आदि में भी इसका प्रयोग होता हैं। मेवा विक्रेता देवेंद्र बताते हैं कि सहालग में मेवों के गिफ्ट पैक की मांग ज्यादा होती है। इससे खपत भी बढ़ जाती है। विवाह से लेकर अन्य शुभ अवसरों पर लोग मेवों के गिफ्ट पैक को उपहार स्वरूप एक-दूसरे को देते हैं। बाजार में 800 से लेकर दो हजार रुपये तक के मेवे के गिफ्ट पैक मौजूद हैं।
देवेंद्र ने बताया कि ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार भी गिफ्ट पैक बनवा रहे हैं। सर्दी में बादाम, अखरोट, अंजीर, काजू और मखाने की खपत बढ़ जाती है। इस वजह से पहले ही पूरा स्टाक मंगाकर रख लेते हैं। व्यापारी विपिन ने बताया कि सर्दियों में सूखे मेवे की मांग बढ़ जाती है। ग्राहक बादाम, अखरोट, अंजीर, काजू, किशमिश, मखाना, छुहारा और पिस्ता आदि का सेवन करते हैं। इस वजह से कीमतों में भी उछाल आ जाता है। संवाद
विज्ञापन
मेवे की कीमतें
मेवा सितंबर में दाम दिसंबर में दाम
बादाम 750-800 800-900
काजू साबुत 900-1000 950-1200
काजू टुकड़ा 850-950 900-1000
अखरोट 700-800 800-900
अंजीर 950-1500 1000 1600
पिस्ता 1600-1700 1800-1850
मखाना 950-1000 1100-1300
नोट : कीमतें रुपये प्रति किलो में श्यामगंज मंडी के अनुसार।